बिहारः गया में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

गया। बिहार के गया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जिले के आमस इलाके के जीटी रोड की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले से तिलक समारोह से एक परिवार के कुछ सदस्य दो अलग-अलग ऑटो पर सवार होकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने जोरदर टक्कर मार दी।

Recommended Video

    Gaya Road Accident: Bihar में Truck-Auto की टक्कर 7 लोगों की दर्दनाक मौत | वनइंडिया हिंदी
    Gaya road accident many people died and injured

    ट्रक का टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना क बाद इलाके में अफरा-तफरी बच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद कई लोग ऑटो के मलबे के नीचे भी दबे हुए हैं।

    ट्रक की टक्कर से दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों ऑटो औरंगाबाद के देव से वापस आमस के रेगनिया गांव जा रहे थे। इसमें सवार लोग तिलक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। ट्रक और ऑटो की टक्कर के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा है। वहीं मृतकों के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजने की तैयारी हो रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई लोग उसके अंदर ही फंस गए थे। घायलों में कई की स्थिति गंभीर है बनी हुई है। इस दुर्घटना के बाद विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो में फंसे लोगों को निकालने में भी मुश्किल हो रही थी। हादसे के बाद जीटी रोड पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मौके पर जुटी भीड़ की वजह से वहां लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने के लिए पुलिस मशक्कत करती नजर आई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+