गयाः बिहार में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 4 नक्सलियों को किया ढेर
गया। बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया थाना क्षेत्र के मजहरी खुद्र के जंगल में कोबरा एवं सीआरपीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस के जवानों को यह सफलता मिली है। कई घंटों तक चले मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के इस मंसूबे को ध्वस्त किया और चार नक्सलियों को मार गिराया है।

मौके पर वरीय अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची है। जानकारी के मुताबिक डुमरिया थाना क्षेत्र के मजहरी खुद्र के जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर कोबरा व सीआरपीएफ की टीम की संयुक्त कार्रवाई की, जिसमें चार नक्सली ढेर हो गए।
मुठभेड़ में कोबरा एवं सीआरपीएफ के जवानों ने AK47 हथियार भी बरामद की। वह इस घटना की पुष्टि करते गया सीआरपीएफ के स्थानीय कमांडेट मोतीलाल कुमार ने किया है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ एवं कोबरा के जवानों के बीच कई घंटों तक चली मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं।
इसके बाद अभी उस इलाके में पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। बता दें कि चारों नक्सलियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें एक जोनल कमांडर अमरेश भोक्ता के रूप में हुई है। इसके अलावा शिवपूजन यादव, उदय पासवान और सीता भूइंया के रूप में हुई है।
कोबरा बटालियन को जानकारी मिली थी कि डुमरिया प्रखंड से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित मौनवार जंगल में कुछ संदिग्ध दिखे। इसके बाद मंगलवार को बाराचट्टी और बरवाडीह स्थित कोबरा बेस कैंप के जवान सर्च अभियान में निकले थे। दोपहर दो बजे नक्सलियों को आहट मिलते ही फायरिंग कर दी। इस दौरान चार नक्सली मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications