गयाः तत्कालीन डीएसपी के खिलाफ नाबालिग लड़की से रेप करने का मुकदमा दर्ज
गया। बिहार के गया जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तत्कालीन डीएसपी के खिलाफ नाबालिग दलित लड़की से रेप करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। करीब तीन साल बाद तत्कालीन डीएसपी कमलाकांत प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को पीड़ित युवती का बयान अदालत में दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने अदालत में आरोप की पुष्टि की है। पीड़िता घटना के दौरान नाबालिग थी।

पॉक्सो के विशेष लोक अभियोजक कैसर सरफुद्दीन ने बताया कि उनके खिलाफ साल 2017 में दशहरा के वक्त इमामगंज थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप है। वहीं इस मामले को लेकर मंगलवार को पॉक्सो के विशेष जज नीरज कुमार के निर्देश पर पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। जिले के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मुख्यालय एवं सीआईडी डिपार्टमेंट के आदेश पर पूर्व डीएसपी कमलाकांत प्रसाद पर नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने का मामला दर्ज हुआ है। सीआईडी के आदेश पर पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
प्राथमिकी के मुताबिक जिस दिन घटना घटी थी उस दिन पीड़िता उस वक्त डीएसपी रहे कमलाकांत प्रसाद के सरकारी आवास में रुकी थी, उस दिन वह उनके पटना स्थित घर में कामकाज करने के लिए आई हुई थी। वर्तमान में आरोपी वरीय पुलिस अधीक्षक पटना में कार्यरत हैं। पीड़िता गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के भाई ने पुलिस मुख्यालय पटना में आवेदन देने के बाद गया महिला थाना कांड संख्या 18/21 दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications