हाइड्रोसील का इलाज कराने गया था बुजुर्ग, डॉक्टरों ने कर दिया शरीर के इस अंग का ऑपरेशन

गया। बिहार के गया में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने आए एक बुजुर्ग मरीज के पैर का ऑपरेशन कर दिया। मामला गया के मगध मेडिकल कॉलेज का है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

परैया थाना इलाके के पुनाकला गांव के रहने वाले रामभजन यादव को हाइड्रोसील की बीमारी थी। उनके बेटे भुवनेश्वर यादव ने अपने पिता को मगध मेडिकल कॉलेज में हाइड्रोसील का ऑपरेशन करने के लिए भर्ती कराया था। भुवनेश्वर ने बताया कि जब उनके पिता ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकले तो उन्हें देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि पिताजी के पैर में पट्टी बंधी थी। डॉक्टरों ने हाइड्रोसील का ऑपरेशन करने की बजाए पैर का ऑपरेशन कर दिया।

'ओटी से बाहर निकले पिता तो हैरान रह गया'

'ओटी से बाहर निकले पिता तो हैरान रह गया'

मरीज के बेटे भुवनेश्वर के मुताबिक, ऑपरेशन थिएटर में पिता के होश में रहने तक डॉक्टरों ने उसे यही कहा और पूछा था कि हाइड्रोसील का ही ऑपरेशन करना है, लेकिन जब पिताजी बाहर निकले तो नजारा हैरान करने वाला था।

फाइलेरिया की वजह से थी पैर में सूजन

फाइलेरिया की वजह से थी पैर में सूजन

भुवनेश्वर ने बताया कि उसके पिताजी को फाइलेरिया है, जिस वजह से उनका पैर फूला था। हालांकि, उन्हें चलने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं थी। अब डॉक्टरों ने उनके पैर का ऑपरेशन कर नई परेशानी खड़ी कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+