बिहारः गया में सो रहे बुजुर्ग व्यवसायी की पत्थर से कुचलकर हत्या, बेटे की नींद खुली तो हुई जानकारी
गया। बिहार के गया जिले के परैया प्रखंड के कष्ठा स्टेशन के पास अपराधियों ने एक बुजुर्ग किराना व्यवसायी की निर्ममता से हत्या कर दी। अपराधी छत पर चढ़ने के लिए बाहर बनी सीढ़ियों से अंदर घुसे और पत्थर से कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घरवालों को घटना की भनक तब लगी जब दुकान के बाहर ग्राहक आए और दरवाजा खटखटाने लगे। घर में सोए दुकानदार का बेटा जब दुकान में पहुंचा तो वहां का मंजर देख हैरान रह गया। खून से लथपथ पिता का शव दुकान में पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान 55 वर्षीय दिनेश साव के रूप में हुई है, जो परैया के डुमरी गांव का रहने वाला है।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी फहीम आजाद ने बताया कि हत्या की वजह को लेकर मामले की जांच की जा रही है। परिजन और गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। बता दें कि दिनेश साव की किराने की दुकान है। पिछले कुछ वर्षों से वह घर के बाहर दुकान चलाते थे। बुधवार की रात को 8 बजे वह खाना खाकर दुकान में सोने चले गए।
इसी दौरान देर रात को अपराधी सीढ़ियों के जरिये घर में घुसे और दिनेश पर हमला कर दिया। दुकान की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने दिनेश की हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद अपराधियों ने बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इस बात की खबर घरवालों को तब लगी जब दुकान पर ग्राहक पहुंचे और आवाज लगाने लगे। घर में सोया बेटा प्रभाकर दुकान पर पहुंचा।
जैसे ही वह अंदर घुसा वहां का नजारा देख बदहवाश घर की ओर भागा। उसके पिता का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। दुकान के दर-ओ- दिवार पर खून के निशान थे। अपने पिता को ऐसे जमीन पर पड़ा देख वह चिल्लाता हुआ बाहर निकला। शोर सुनकर स्थानीय लोग और घरवाले दौड़े आए। लोगों ने घटना की सूचना परैया पुलिस को दी।












Click it and Unblock the Notifications