Bihar News: 1 फरवरी से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, केंद्र पर इन बातों का रखना होगा ध्यान

Gaya News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की तरफ़ से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 की तारीख़ सामने आ गई है। परीक्षा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त हो, इसलिए परीक्षा संचालन के लिए गया जिला परिषद सभागार में अपर समाहर्ता राजस्व अंजनि कुमार की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ ब्रीफिंग करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये गये।

ब्रीफिंग में बताया गया की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जो कि 12 फरवरी 2024 तक चलेगी। परीक्षा के लिए गया जिला में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गया सदर अनुमंडल में कुल 45, टिकारी अनुमंडल में 5, शेरघाटी अनुमंडल में 6 और नीमचक बथानी अनुमंडल में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

Bihar Intermediate examination will start from February 1, these things will have to be kept in mind

जिले के सभी अनुमंडल में एक-एक आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सदर अनुमंडल अंतर्गत रामरुचि बालिका इंटर विद्यालय, शेरघाटी अनुमंडल अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल, शेरघाटी, टिकारी अनुमंडल अंतर्गत टिकारी राज इंटर विद्यालय तथा नीमचक बथानी अनुमंडल अंतर्गत यशवंत उच्च विद्यालय, खिजरसराय, गया को चुना गया गया है।

सभी केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि किसी भी हाल में मोबाइल परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो इसे हर हाल में सुनिश्चित कराये। पूरी परीक्षा प्रक्रिया का रियल टाइम वीडियोग्राफी कराई जाए।

परीक्षा केंद्र पर किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर स्तर पर पूरी सावधानी बरते। परीक्षार्थियों का प्रॉपर फ्रीस्किंग हर हाल में करें। महिलाओं का फ्रीस्किंग एक घेराव के अंदर ही करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का भी निर्देश दिया गया।

सभी परीक्षार्थियों से अपील किया गया कि अपने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही परीक्षा भवन में जूता मोजा पहन कर आना पूर्णतः वर्जित है, अन्यथा परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय गया में कार्यरत रहेगा, जिसके प्रभारी पदाधिकारी के रूप में जिला नियोजन पदाधिकारी तथा वरीय प्रभार में जिला शिक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631 2222253 तथा पी आई आर का दूरभाष संख्या 2220207 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+