Mission Schools of Excellence: गुजरात में PM मोदी ने लॉन्च कीं नए एयरबेस समेत ये परियोजनाएं
Narendra Modi Gujarat visit today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में हैं। यहां मोदी ने राजधानी गांधीनगर में अभी मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हाल ही में, देश ने मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की फिफ्त जेनरेशन (5G) में प्रवेश किया है। हमने अब तक 4जी तक की इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल किया है। अब, 5G एक बड़ा बदलाव लाने वाला है।

पीएम मोदी का 2 दिवसीय गुजरात दौरा
गुजरात के गांधीनगर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हमारे देश में करोड़ों मोबाइल यूजर हैं। जल्द सब 5G से जुड़ जाएंगे। 5G तकनीक की दुनिया का बड़ा बदलाव है।
भाजपा नेताओं ने बताया कि, मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत 10 हजार करोड़ का इनवेस्टमेंट होगा।

यहां 4155 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण
गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो-22 का उद्घाटन करने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरी गुजरात के डीसा में भारतीय वायुसेना की 52वीं विंग के नए एयरबेस की आधारशिला रखी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी जूनागढ़ पहुंचे। जूनागढ़ में उन्होंने 4155 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

राजकोट में 5 साल बाद रोड शो
सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने बताया कि, जूनागढ़ से पीएम राजकोट पहुंचेंगे, जहां उनका डेढ़ किमी लंबा रोड शो होगा। उनके स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर 60 स्टेज बनाए गए हैं। उक्त रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकोट और मोरबी और अन्य जिलों में 7,710 करोड़ विभिन्न विकासों का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications