PM Narendra Modi Biopic: शूटिंग के लिए विवेक ओबेरॉय कच्छ में, यहां बन चुकी हैं ऐसी फिल्में
Gujarat News, गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक मूवी (PM Narendra Modi biopic) की शूटिंग के लिए बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (vivek oberoi) इन दिनों में कच्छ में हैं। विवेक ओबेरॉय के साथ इस मूवी के डायरेक्टर ओमंग कुमार, बोमन इरानी और दर्शन कुमार जैसे अन्य एक्टर्स भी यहां शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म यूनिट से मिली जानकारी के अनुसार, मोदी के बचपन का कुछ हिस्सा यहीं शूट किया जाएगा।

कच्छ सेट से आई मूवी की एक तस्वीर
वहीं, शूटिंग-स्थली से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें निर्माता शेषदीप सिंह, निर्देशक ओमंग कुमार और विवेक ओबेरोय आदि मौजूद हैं। मूवी पहले अहमदाबाद में शूट हुई। इसके बाद इसमें मोदी के गांव वडनगर को भी लिया गया, जहां नरेंद्र मोदी का बचपन गुजरा था।

मोदी का रोल विवेक ओबेरॉय ही कर रहे हैं
इस फिल्म में नरेंद्र मोदी की भूमिका विवेक ओबेरॉय (vivek oberoi as modi) निभा रहे हैं। नरेंद्र मोदी एक चायवाले से कैसे गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधान मंत्री बने वह सब इस फिल्म में दिखाया जाएगा। बता दें कि, फिल्म के पोस्टर्स भारत की 23 भाषाओं में छापे गए हैं। इस फिल्म का शूटिंग गुजरात और देश भर के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर हो रही है। फिल्म का सह-निर्माण सुरेश ओबेरॉय कर रहे हैं, जोकि विवेक के पिता ही हैं।

तीन में यहां-यहां हुई शूटिंग
फिल्म की यूनिट ने कच्छ में घोरडो के रण, सातना लुडिया, आठना, भूज के आइना महल और कई स्थानों पर शूटिंग की है। जिसमें कई स्थानिय कलाकारों को भी लिया गया है। दरअसल गुजरात में कच्छ ऐसी जगह है, जहां हिंदी फिल्में बड़े पैमाने पर शूट होती हैं। फिल्म को ओमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं, जोकि मैरीकोम और सबरजीत जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।

कच्छ के रण में इन फिल्मों की शूटिंग हुई
ह्तिक रोशन की मोहनजोदाड़ो, सलमान खान और ऐश्वर्या राय अभिनीति हम दिल दे चुके सनम, आमिर की लगान, अरबाज की तेरा इंतजार, रणबीर सिंह-दीपिका की गोलियों की रासलीला, राजामौली की मगधीरा, शाहिद कपूर की आर..राजकुमार, अजय देवगन की वनराज जैसी बहुत सी फिल्में यहां शूट हुईं।













Click it and Unblock the Notifications