पर्चा भरने के बाद अमित शाह का गुजरात में दूसरा रोड शो, गूंजा फिर एक बार मोदी सरकार
Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार अमित शाह ने अहमदाबाद में रोड शो किया। दो चरणों वाले इस रोड शो में फिर एक बार मोदी सरकार के नारे गूंजे। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत भीड़ मौजूद रही। बता दें कि, गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र भरने के बाद अमित शाह का गुजरात में यह दूसरा रोड शो है।

उन्होंने अहमदाबाद के वेजलपुर से रोड शो शुरू किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के साथ इस रोड शो में अमित शाह का स्वागत किया। खुली जीप में आरुढ़ अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस की तीव्र आलोचना की। वे निर्धारित समय से एक घंटे देरी से आए। रोड शो में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराने के साथ बाइक रैली भी निकाली।
अमित शाह ने कहा कि वह गुजरात में भाजपा को 26 सीटें जिताने में सफल रहेंगे। उन्होंने गुजरात के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गुजरात के पुत्र नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधान मंत्री बनाने के लिये हमें राज्य की सभी सीटों की आवश्यकता है। इसलिये हमारे सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं। बता दें कि, अमित शाह एक दिन के लिये गुजरात आये। इस रोड शो के बाद उन्होंने गुजरात से विदा ली।

मालूम हो कि शाह गुजरात में पहले विधायक थे और फिर राज्य गृह मंत्री के पद पर रहे। उनका विधानसभा क्षेत्र नारनपुरा था, इसलिए उन्होंने अपने पुराने क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात की। रोड शो के रथ में एक डीजे सिस्टम भी रखा गया था। रोड शो के दौरान पुलिस का कडा बंदोबस्त रखा गया।
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications