देशभर में हुए विरोध के बाद झुकी PepsiCo, कहा- गुजरात के किसानों पर ठोके सारे दावे वापस लिए
Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। अमेरिकी खाद्य एवं पेय कंपनी पेप्सिको (pepsico) आखिरकार किसानों के विरोध के सामने झुक गई है। कंपनी की इंडियन ब्रांच ने कहा है कि जिन 3 गुजरातियों पर मुकदमा किया था, वे सारे दावे कंपनी ने वापस ले लिए हैं। वहीं, किसानों की पक्षदारी कर रहे वकील आनंद याग्निक का कहना है कि कंपनी ने न तो कोर्ट को यह जानकारी दी है और ना हीं किसानो के वकील को। ऐसे में अभी कुछ साफ नहीं है।'

मालूम हो कि, पेप्सिको इंडिया(pepsico) के अधिकारियों की ओर से गुजरात में 3 किसानों पर अपने ब्रांडेड आलू बेचने का आरोप लगाया था। इसके लिए कंपनी ने उन किसानों पर 1 करोड़ का जुर्माना भी ठोका था। कोर्ट ने किसानों पर कुछ दिन के लिए पाबंदी भी लगा दी थी। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध पनपता देख कंपनी अपने दावे से मुकरने लगी है। दरअसल, किसानों के प्रदर्शन के साथ ही लोगों ने पेप्सिको के प्रोडक्ट्स का विरोध करना शुरू कर दिया था। वहीं, गुजरात सरकार भी किसानों के समर्थन में आ गई थी। गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा था कि राज्य सरकार आलू किसानों के खिलाफ पेप्सिको कंपनी के मामले में कंपनी की ओर से दायर मामलों में अदालत से बाहर सुलह कराने का प्रयास कर रही है।

खाद्य एवं पेय कंपनी पेप्सिको इंडिया द्वारा साबरकांठा और अरवल्ली जिलों के किसानों पर दो अलग-अलग अदालतों में यह मामला दायर किया था। कंपनी ने पौधों की प्रजातियों के संरक्षण के अधिकार (पीवीपी) के तहत यह मामला दायर किया था। जिसमें किसानों के खिलाफ करोड़ों रुपये की क्षतिपूर्ति का दावा किया गया। पेप्सिको ने पिछले हफ्ते किसानों के खिलाफ मुकदमों को निपटाने की पेशकश की थी और शर्त रखी थी कि वे इस किस्म के बीज कंपनी से ही खरीदेंगे और उसकी खेत में पैदा होने वाले आलू को कपंनी को ही बेचेंगे। इस बीच, किसान संगठनों ने इस मुद्दे पर आंदोलन करने तथा पेप्सिको का भी बहिष्कार करने की धमकी दी थी।

अब कंपनी ने दावा किया है कि उसने किसानों के खिलाफ किये केस को वापस लिया है। हालांकि, किसानों की ओर से लड रहे वकील को या अदालत को कोई जानकारी नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications