कच्छ बॉर्डर पर 4 पनडुब्बियां तैनात करेगा पाक, संवेदनशील जलसीमा पर भारत ने भी चौकसी बढ़ाई

गांधीनगर। समुद्र के रास्ते पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही घुसपैठ पर इंडियन नेवी, कोस्टगार्ड्स एवं इंटेलीजेंस एजेंसियों की पैनी नजर है। भारत के रूख को देखते हुए अब पाकिस्तान ने 4 नई सबमरीन तैनात करने का फैसला लिया है। इन सबमरीन को कच्छ की संवेदनशील जलसीमा में भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान को छोटे कद की ये सबमरीन तुर्की द्वारा दी जाएंगी। जो कि जनवरी 2020 तक उसे मिलेंगी।

'सबमरीन की तैनाती को हल्के में नहीं ले सकते'

'सबमरीन की तैनाती को हल्के में नहीं ले सकते'

भारतीय पक्ष का मानना है कि आईएमबीएल और सरक्रीक पर पाकिस्तान की हमेशा से बुरी नजर रही है। ऐसे में कच्छ के सामेपार में सबमरीन की तैनाती को हल्के में नहीं ले सकते। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय सुरक्षा दल और ज्यादा सतर्क होगा। बता दें कि, सरक्रिक समेत कई देशों से हमारी जल सीमा स्पर्श करती है। खुले समुद्र में हिंदुस्तानी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पेट्रोलिंग कर घुसपैठ पर नजर रखी जाती है।

मरीन सिक्योरटी फोर्स की हरकतें बढ़ीं

मरीन सिक्योरटी फोर्स की हरकतें बढ़ीं

इससे पहले भी सरक्रीक की सीमा से लेकर पाकिस्तान ने कराची तक मरीन सिक्योरटी फोर्स की तैनाती बढ़ा दी थी। गुजरात एवं राजस्थान से सटी जमीनी सीमा पर भी पाकिस्तानी रेंजर्स तैनात कर दिए। एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, पाक की ओर से यह कदम तब उठाया गया है, जबकि भारत ने उसके घुसपैठिए लगातार पकड़े हैं।

समुद्र के रास्ते घुसपैठ की कोशिश

समुद्र के रास्ते घुसपैठ की कोशिश

पहले कच्छ बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तानी नागरिक इधर आते रहते थे, उसके बाद 20-21 मई की दरम्यान ड्रग तस्कर भी पकड़े गए। समुद्र के रास्ते घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानियों के मंसूबे ध्वस्त होने के बाद से पाकिस्तान अब अन्य रास्तों के जरिए कामयाब होने की फिराक में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+