टूरिस्ट्स के मन भाया गुजरात, दुनियाभर से पहुंचे पौने 5 करोड़, ये 3 जगह हुईं सबसे खास

Gujarat News, गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह-राज्य गुजरात इन दिनों पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनने के बाद से यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 4.75 करोड़ पर्यटक गुजरात की सैर करने पहुंचे हैं। प्रवासन निगम को उम्मीद है कि अगले माह, यानी मार्च 2019 तक यह संख्या 5 करोड़ के पार हो जाएगी।

इस साल गुजरात में 18% पर्यटक बढेंगे

इस साल गुजरात में 18% पर्यटक बढेंगे

टूरिज्म डिपार्टमेंट एवं प्रवासन निगम के ऑफिशियल्स ने बताया कि इस साल पर्यटकों की संख्या 18% तक बढ़ेगी। प्रिन्सिपल सेक्रेटरी एस. जे. हैदर बताते हैं कि 2007 में गुजरात में पर्यटकों की संख्या 1.23 करोड़ थी। एक साल में या​नी कि 2008 के अंत में यह संख्या बढ़कर 1.41 करोड़ हो गई थी। यह विकास दर 14.12 फीसदी थी। इसके अलावा वर्ष 2014 में पर्यटकों की संख्या 3.26 करोड़ थी, जब नरेंद्र मोदी गुजरात छोडकर देश के प्रधान मंत्री बने थे।

विदेशियों की संख्या में भी हुआ इजाफा

विदेशियों की संख्या में भी हुआ इजाफा

वर्ष 2015-16 के दौरान गुजरात में 2.81 करोड़ पर्यटक पहुंचे थे, जिसमें देश के अन्य राज्यों से 9.39 लाख और विदेशों के 7.33 लाख पर्यटक शामिल थे। वर्ष 2016-17 के दौरान यहां 3.24 करोड़ पर्यटक पहुंचे। जिसमें देश के अन्य राज्यों से पर्यटकों की संख्या 1.14 करोड़ थी और विदेशी पर्यटकों की संख्या 9.24 लाख थी। कुल मिलाकर 4.48 करोड़ पर्यटक गुजरात में देखे गए। रिपोर्ट पर नजर डाली जाए तो गुजरात में विदेशियों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

2017 में घटे, लेकिन इस नई साल में बढ़ गई संख्या

2017 में घटे, लेकिन इस नई साल में बढ़ गई संख्या

दिसंबर 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में पर्यटकों की कुल संख्या 3.75 करोड़ को पार हो गई। इनमें सर्वाधिक पर्यटक गुजराती थे। हालांकि, यह औसत इससे पिछले साल की तुलना में कम रह गया। अब गुजरात में अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की वजह से पर्यटक तेजी से बढ़े हैं। माना जा रहा है कि प्रति दिन 30 हजार पर्यटक सरदार पटेल की इस प्रतिमा को देखने जाते हैं। जब से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की पब्लिक के लिए ओपनिंग हुई है, करीब आठ लाख लोग इसे देखने पहुंच चुके हैं। टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारी का यह भी कहना है कि सूबे में टूरिज्म डेस्टिनेशन बढने की वजह से उनके अच्छे दिन आ रहे हैं।

इन तीन स्थलों पर सर्वाधिक पहुंच रहे पर्यटक

इन तीन स्थलों पर सर्वाधिक पहुंच रहे पर्यटक

गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, कच्छ के घोरडो के रण महोत्सव एवं गिर लॉयन सेंचुअरी में टूरिस्ट्स की संख्या ज्यादा रही है। ये तीनों जगहें विदेशियों के लिए भी खासी पॉपुलर हैं। ऐसे में टूरिज्म डिपार्टमेंट ने मार्च 2019 तक राज्य में पर्यटकों की संख्या पांच करोड़ से ज्यादा चले जाने का अनुमान लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+