भारत के इन आईलैंड्स पर पर्यटक ले पाएंगे रो-रो फेरी का मजा, गुजरात में भी शुरू होगी खास सुविधा
Gujarat News, गांधीनगर। अरब सागर में गुजरात से घिरे द्वीप समूह दमन और दीव अब पर्यटकों के लिए और भी अच्छे डेस्टिनेशन बनकर उभरेंगे। यहां समुद्र में मोदी सरकार 'रो-रो फेरी सर्विस' शुरू कराने जा रही है, जो कि मुंबई के समीप रह रहे लोगों के लिए भी अच्छी खबर है। दहेज-घोघा के बाद राज्य सरकार ने भी इस फेरी के लिए ट्रेडिंग इशु पर काम करना शुरू कर दिया है।

कोई बाधा नहीं, जल्द ही शुरू होगी रो-रो फेरी सर्विस
गुजरात मेरीटाइम बोर्ड के अधिकारी के अनुसार, यह खास सुविधा इस वर्ष ही शुरू कर दी जाएगी। केंद्र के आदेश के बाद हमने दीव और दमन के बीच रो-रो फेरी सर्विस के लिए दोनों स्थानो पर सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना कारगर है कि नहीं, उसका भी प्रमाण मिल गया है। अब दोनों समुद्री स्थानों पर रो-रो फेरी सर्विस शुरू हो सकती है। कोई भी बाधा आने के आसार नहीं हैं।

प्लान के तहत दमण-दीव के बाद गुजरात में जामनगर-मुंद्रा, सूरत-महुवा और सूरत-विक्टर मार्ग को भी रो-रो फेरी सेवा का लाभ मिलेगा। इसके लिए नॉर्वे के जहाज को खरीदा जाएगा। जो इस नए मार्ग के लिए नौका सेवा प्रदान कर सकता है। सरकार ने दहेज-घोघा औऱ ओखा-मांडवी की फेरी सर्विस शुरू की है और उनका अनुभव अच्छा रहा है।
समुद्री बोर्ड के अधिकारी ने कहा, इन सभी नौका सेवाओं के अलावा सूरत में घोघा-महुवा या जाफराबाद जैसी जगहों पर अध्ययन किए जाने की संभावना है, हालांकि इसके लिए केंद्र की मंजूरी लंबित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीव और दमन के बीच नौका सेवा का लोकार्पण किया था। उन्होंने संकेत दिया था कि दीव और दमन के बीच नौका सेवा शुरू की जाएगी।

मेरीटाइम बोर्ड ने एक रिपोर्ट बनाकर भारत के शिपिंग कॉर्पोरेशन को भेजी है। इस रिपोर्ट में दीव से दमन और दीव से मुंबई की फेरी सर्विस शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। अधिकारी का कहना है कि, दीव और दमन के बीच फेरी सेवा केंद्र और राज्य की जोइंट योजना है जो 2019 तक पूरी करने का लक्ष्य है।
पढ़ें शॉक्ड करने वाली रिपोर्ट: 5 वर्षों में यहां 26,907 महिलाएं गुम हो गईं, 8 हजार किडनैप कर ली गईं और 4 हजार से ज्यादा ने रेप की शिकायत दर्ज कराई
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications