लोकसभा चुनाव 2019: गुजरात में किस तारीख को होगी वोटिंग, विधानसभा के लिए भी पड़ेंगे वोट ?

Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। लोकसभ चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। गुजरात में 26 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। साथ ही यहां उंझा, माणावदर और ध्रांगध्रा विधानसभा के लिए इसी दिन उप चुनाव भी होंगे। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, कोई भी उम्मीदवार 28 मार्च से 4 अप्रैल तक अपनी उम्मीदवारी के पत्र भर सकते हैं।

गुजरात में 23 अप्रैल को पड़ेंगे वोट, आचार संहिता लागू

गुजरात में 23 अप्रैल को पड़ेंगे वोट, आचार संहिता लागू

चुनाव आयोग ने गुजरात समेत देशभर में में आदर्श आचार संहिता लागू करने की घोषणा कर दी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ एस मुरलीकृष्णन ने कहा कि अब राज्य की 26 सीटों के लिए वोटिंग की तैयारियों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बतया कि 23 मई को देश के सभी राज्यों के साथ गुजरात की भी सभी 26 सीटों की गिनती होगी। यहां 27 मई को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता को लागू रहेगी।

इस बार 4.47 करोड़ से ज्यादा वोटर और 51,709 वोटिंग सेंटर

इस बार 4.47 करोड़ से ज्यादा वोटर और 51,709 वोटिंग सेंटर

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में इस बार वोटर्स की संख्या 4.47 करोड़ से भी ज्यादा है। इनमें युवा मतदाता भी बहुत बढ़े हैं। राज्य में 2,32,58,688 पुरुष और 2,14,88,437 महिला मतदाता हैं। 2054 मतदाता अन्य हैं। इतना ही नहीं, इस बार 51,709 मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी। राज्य के शहरी क्षेत्रों में 17,330 और ग्रामीण क्षेत्रों में 34,379 मतदान केंद्र हैं।

यह हैं तारीखें गुजरात के लिए

यह हैं तारीखें गुजरात के लिए

अधिसूचना की तारीख- 28 मार्च
नामांकन भरने की तिथि - 28 मार्च से 4 अप्रैल
उम्मीदवार पत्रों की परीक्षा - 5 अप्रैल
उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि - 8 अप्रैल
मतदान की तिथि - 23 अप्रैल
मतगणना की तारीख - 23 मई
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि - 27 मई

पढ़ें: गुजरात में फिर 'हाथ' से निकला एक​ MLA, कांग्रेस की सबसे बड़ी मीटिंग से पहले वल्लभ धारविया ने दिया इस्तीफा; 77 से घटकर 71 रह गए विधायक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+