दहशत के मारे बच्चे-बूढ़े घरों से बाहर निकलने से डरते थे, अब पिंजरे में कैद हुआ वो तेंदुआ
गांधीनगर. गुजरात में बारडोली की महुवा तहसील के बारताड गांव से एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। पिछले कुछ दिनों से यह तेंदुआ दहशत का पर्याय बना हुआ था। कभी-कहीं तो कभी कहीं इसके दिखाई देने से बच्चे-बूढ़ों में खौफ व्याप्त था। लोग रात को बाहर निकलने से भी कतरा रहे थे। इस बीच ग्रामीणों ने इसको लेकर वन विभाग को जानकारी दी थी।

वन विभाग ने बारताड गांव के निकट पिंजरा रखवाया था। जिसमें तेंदुआ कैद हो गया। सुबह तेंदुआ के कैद होने का पता चलते ही मौके पर भीड़ जुटने लगी। ग्रामीण उसे देखने के लिए एकत्रित हो गए। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को लेकर उसे जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया की पकड़ा गया तेंदुआ नर है। लोगों को देखकर वह पिंजरे के अंदर से गुर्रा रहा था। अमरेली, राजकोट और बारडोली में तेंदुए इसी तरह इंसानी बस्तियों में देखे जाते रहे हैं। ये अक्सर छोटे बच्चों को निशाना बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications