पाक बॉर्डर पर भारतीय लड़ाकू विमानों ने संभाला मोर्चा, लोगों को रात में रोशनी बंद रखने के आदेश

Gujarat News, गांधीनगर। भारत की पाक में एयरस्ट्राइक के बाद बढ़े तनाव के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा से सटे इलाकों में सरकार ने विशेष सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुजरात समेत पाकिस्तानी बॉर्डर से सटे क्षेत्रों में आमजन को रात में बिजली बंद रखने की भी सूचना दी गई है। ऐसा करने को इसलिए कहा गया है, ताकि दुश्मन के संभावित खतरे से निपटा जा सके। वैसे तो इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट्स, राडार और एयर वॉर्निंग सिस्टम्स और ड्रोन कैमरे तैनात हैं, मगर फिर भी हर स्तर की चौकसी बरती जा रही है।

तीनों सुरक्षा विंगों को स्थिति के अनुरूप रखने के निर्देश

तीनों सुरक्षा विंगों को स्थिति के अनुरूप रखने के निर्देश

26 फरवरी की तड़के जब इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान में 80 किलोमीटर भीतर जाकर आतंकियों पर बम बरसाए तो पाकिस्तानी सेना ने गुजरात में अपना ड्रोन भेज दिया था। जिसे भारतीय रॉकेट ने इंटरसेप्ट कर मार गिराया। इसके बाद से राज्य में बनासकांठा और कच्छ की जमीन सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यहां तीनों सुरक्षा विंगों को स्थिति के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस बल की सभी इकाइयां चौकस

पुलिस बल की सभी इकाइयां चौकस

इतना ही नहीं, गुजरात राज्य पुलिस चीफ ने पुलिस बल की सभी इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा है। राज्य की सीमावर्ती गावों में सलामती के लिये आदेश दिया गया है। राज्य के बाहर से आने वाले वाहनों की तलाशी एवं आंगतुकों से पूछताछ शुरू की गई है।

राज्य की सभी सीमाओं को सील किया गया

राज्य की सभी सीमाओं को सील किया गया

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी हवाई जहाजों के हवाई हमलों के बाद राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। शामलाजी-रतनपुर सीमा पर एक पुलिस कारवां भी तैनात किया गया है, जो बाहर के वाहन संचालकों की पूछताछ कर रहा है।

टैंक का बेड़ा भी सीमा पर पहुंचा

टैंक का बेड़ा भी सीमा पर पहुंचा

दूसरी ओर, कच्छ की सीमा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीमा पर किसी भी स्थिति को निपटने के लिये सेना तैयार है। टैंक का बेड़ा भी सीमा पर पहुंच गया है। सेना के जवान भी भेजे गए हैं, जो दिन रात चौकसी कर रहे हैं।

पुलिस स्टेशनों को भी ये आदेश दिए गए

पुलिस स्टेशनों को भी ये आदेश दिए गए

कच्छ में सेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं। तटीय इलाकों में भी गहन जांच शुरू कर दी गई है। यहां भी सीमावर्ती गांवों में रात्रि में रोशनी बंद करने का आदेश दिया गया है। कच्छ और बनासकांठा की सीमा से सटे पुलिस स्टेशन को रात के समय गश्त करने का निर्देश दिया गया है।

मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह

मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह

मछुआरों को डीप ओशन में नहीं जाने की सलाह दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग को भी पर्याप्त मात्रा में दवाइयां रखने और स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्कता के हिस्से के रूप में हेडक्वार्टर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर

एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर

वहीं, इंडियन एयरफोर्स ने सभी एयर डिफेंस सिस्‍टमों को एक्टिव कर दिया है। सरकार ने भी अंतरराष्‍ट्रीय बॉर्डरों और एलओसी पर हाईअलर्ट पर रखने के ऑर्डर दिए हैं। साथ ही निर्देश दिए गए कि अगर पाकिस्‍तानी एयरफोर्स कोई भी कार्रवाई करती है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+