देश में सबसे ज्यादा 76 मगरमच्छ वडोदरा में पकड़े गए, बरसाती सीजन में ये घरों में भी घुसने लगे थे
वडोदरा। गुजरात में वडोदरा सिटी और इसके आस-पास के गांवों से फिर कई मगरमच्छ पकड़े गए हैं। ये मगरमच्छ विश्वामित्री नदी और धाधहर नदी से निकल सड़कों पर एवं रिहायशी इलाकों में पहुंच गए थे। आरएफओ निधि दवे ने बताया कि सोमवार तड़के चार मगरमच्छों को पकड़ा गया। इसके साथ ही यहां इस साल मानसूनी सीजन में 76 मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। जिनमें से 41 मगरमच्छों को 16 अगस्त के बाद पकड़ा गया। यानी, यहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ मिले। इतने मगरमच्छ किसी और शहर में घुसने की खबरें नहीं आईं।' निधि दवे ने माना कि मगरमच्छ इंसानी बस्तियों में अभी भी हो सकते हैं। इसलिए, टीमें सूचनाओं के इंतजार में रहती हैं।

दो गांवों से निकाले गए दो मगरमच्छ
संवाददाता के अनुसार, जो चार मगरमच्छ पकड़े गए, उनमें एक छात्रावास के परिसर से और एक रेलवे क्रॉसिंग पर मिला। जबकि दो अन्य मगरमच्छ दो गांवों से निकाले गए हैं। ये गांव हैं हंसापुरा और कापुराई।

8 अगस्त तक 22 मगरमच्छ पकड़े जा चुके थे
निधि दवे ने इससे पहले 9 अगस्त को बताया था कि 8 अगस्त तक वडोदरा से 22 मगरमच्छ पकड़े जा चुके थे। बाद में कई इलाकों से कम से कम 13 और मगरमच्छ पकड़े गए। कुछ इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहे हैं।

लोगों के लिए बड़ी आफत बन गए वे
इससे पहले जब आधे से ज्यादा शहर पानी की चपेट में था और कई जगह छतों तक भर गया था। गले तक मुसीबत के इस माहौल में उससे भी बड़ी आफत लोगों के लिए मगरमच्छ बन गए थे। मगरमच्छों द्वारा इंसानों एवं पालतू पशुओं पर हमला किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे थे लोग
वहीं, शहर में मगरमच्छ देख-देखकर लोगों के मन में डर इस कदर बैठ गया था है कि वे घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे। इन घटनाओं से उबरने के लिए लोगों को मनोचिकित्सक की सलाह लेनी पड़ी। एक डॉक्टर राकेश जड़ेजा ने बताया कि ऐसी घटनाओं का असर लोगों के दिमाग पर हुआ। जिसे हम 'मगर फोबिया' कह सकते हैं।

31 जुलाई को आई बाढ़ के बाद पनपे मगरमच्छ
31 जुलाई को आई बाढ़ के बाद शहर में मगरमच्छ दिखने शुरू हुए। तब वन सहायक संरक्षक विनोद दामोर ने कहा था, मगरमच्छों को पकड़ने के लिए 6 टीमों का गठन किया गया। साथ ही गैर सरकारी संगठनों के स्वयंसेवक और एनडीआरएफ की टीमें भी लगाई गईं।

विश्वामित्री नदी में हैं 10 फीट तक लंबे मगरमच्छ
अधिकारी के मुताबिक, विश्वामित्री नदी में 10 फीट तक लंबे मगरमच्छ पाए जाते हैं, लेकिन अभी तक जो पकड़े उसमें ज्यादातर पांच फुट से भी कम थे। हालांकि, अगस्त में एनडीआरएफ की एक टीम ने 10 फीट लंबा मगर भी पकड़ा।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications