लोकसभा चुनाव 2019: गुजरात में हुए साढ़े चार करोड़ वोटर, साढ़े चार लाख देंगे पहली बार वोट
Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में वोटरों की संख्या बढ़कर साढ़े चार करोड़ हो गई है। चुनाव आयोग से 4.47 करोड़ वोटर्स को लोकसभा के लिए वोट देने के अधिकार मिला है। इन वोटर्स में से 80 साल से ऊपर के वोटर्स की संख्या 7.38 लाख बताई जा गई है। कुल मिलाकर बीते एक साल में वोटर्स की संख्या में 6.69 लाख की वृद्धि हुई है।

विधानसभा चुनाव के वक्त थे 4.39 करोड़ वोटर
गुजरात में जब विधानसभा चुनाव हुए थे तब 4.39 करोड़ मतदाता थे। राज्य में पिछले एक साल में 10.69 लाख मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि 3.77 लाख मतदाता कम हो गए हैं। कुल मिला के मतदाताओं की संख्या में 6.69 लाख की वृद्धि हुई है।

गुजरात की आबादी हुई 6.25 करोड़
गुजरात की आबादी 6.25 करोड़ है, जबकि उसके मतदाता 4.47 करोड़ तक पहुंच गए हैं। 31 जनवरी, 2019 को गुजरात में 10,69,239 मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 4.66 लाख है। ये युवा पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे।

कितने पुरुष और कितनी महिला वोटर?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या 23255937 हुई है, जबकि 21487769 महिला वोटर रजिस्टर्ड हुई हैं। इतना ही नहीं, राज्य के 4.47 करोड़ वोटर्स में से 765612 युवा वोटर हैं, जिनको पहली बार मताधिकार प्राप्त हुआ है। दूसरी ओर 738402 वोटर ऐसे हैं जिनकी आयु 80 से उूपर की है।

99.99 प्रतिशत फोटो वोटर कार्ड
राज्य में जिनके पास फोटो वोटर कार्ड है, उनकी संख्या 99.99 प्रतिशत है। बता दें कि, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का मसौदा जारी किया है। जिसे लोकसभा चुनाव के लिये फाइनल माना जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications