जैनतीर्थ पालीताना के बाद अब सोमनाथ में भी सिर्फ शाकाहार मिलेगा, CM रूपाणी बनवा रहे वेज-जोन

Gujarat News, गांधीनगर। जैन धर्म के तीर्थ-स्थल पालीताना के बाद गुजरात सरकार अब सोमनाथ को भी मांसाहार से मुक्ति दिलाने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने वेज जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सोमनाथ दरियाई तट पर स्थित हिंदुओं का एक पवित्र स्थान है, ऐसे में सिर्फ शाकाहार के लिए जोर दिया जा रहा है।

श्रद्धालुओं ने उठाई थी मांग

श्रद्धालुओं ने उठाई थी मांग

सोमनाथ में शुद्ध शाकाहार भोजन के लिए कई सालों से स्थानीय लोगों की मांग चल रही है। मंदिर के दर आने वाले श्रद्धालुओं का कहना रहा है कि सोमनाथ में मांसाहारी भोजन नहीं मिलना चाहिए। इसलिएअंडे की बिक्री का भी विरोध किया। सोमनाथ की नगर पालिका भी मानती है कि सोमनाथ में नॉन-वेज प्राप्त नहीं होना चाहिए।

सरकार बैन करेगी नॉनवेज?

सरकार बैन करेगी नॉनवेज?

सरकार अब तय कर रही है कि पाटणं मेन स्क्वायर से काजली मार्किंग यार्ड तक 3 किलोमीटर क्षेत्र में नोन-वेज जोन तय किया जाएगा। बता दें कि, भाजपा शासित वेरावल नगर निगम ने मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक लगवाई थी। अब सरकार पूरे इलाके में नॉनवेज फूड बैन कर सकती है। 2006 में जब सोमनाथ जूनागढ़ जिले में था, तब जिला कलेक्टर ने 500 मीटर के क्षेत्र में नॉन-वेज की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब राज्य सरकार इस तीर्थयात्रा को वेज जोन में बदलने की तैयारी कर रही है।

यदि वेज जोन बनता है तो..

यदि वेज जोन बनता है तो..

सोमनाथ भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि सोमनाथ को वेज क्षेत्र घोषित करने के लिए स्थानीय स्तर से एक प्रपोजल तैयार करके गांधीनगर भेजा गया है। सरकार इस मांग के बारे में सकारात्मक है। वेज क्षेत्र कितने एरिया में बनाना है, उसका निर्णय अभी तक नहीं किया गया है, क्योंकि सोमनाथ में 50 दुकानों में मछली की बिक्री होती है। यदि वेज जोन बनता है, तो 500 व्यापारी प्रभावित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+