'गुजरात में आतंकी घुस आए हैं..' ऐसे मैसेज से दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया

गांधीनगर। गुजरात में बनासकांठा के वाव तालुका स्थित राधानेसडा गांव के एक युवक को पुलिस ने फेक मैसेज फैलाकर दहशत फैलाने के जुर्माने में गिरफ्तार कर लिया। यहां 20 साल के युवक ने वॉट्सएप पर आतंकी घुसपैठ से जुड़े मैसेज पोस्ट किए थे। इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को उसकी लोकेशन पता चली। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उस युवक ने लिखा था, ''गुजरात में कच्छ के रास्ते से आतंकी आ घुसे हैं। वे आतंकी बनासकांठा के राधानेसड़ा गांव में देखे गए हैं। अगर कोई दिखे तो तुरंत पुलिस को बताएं।''

gujarat-police-arrested-a-boy-who-sent-terror-related-fake-messages

यह मैसेज बहुत से लोगों को मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तब पुलिस ने आतंकी घुसपैठ का खंडन किया और मैसेज जारी करने वाले युवक की तलाश की। मावसरी पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक, हमने वसराम रबारी नाम के युवक को पकड़ा है। उसने विभिन्न व्हाट्सएप समूहों पर एक नकली संदेश प्रसारित किया था। जबकि, असल में ऐसा कोई अलर्ट किसी एजेंसी ने जारी नहीं किया था।

अधिकारी ने कहा, "हमने मूल संदेश को ट्रैक कर लिया और फोन नंबर का उपयोग करते हुए हम राधानेसड़ा गांव पहुंचे। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह (वसराम रबारी) फर्जी संदेश फैलाकर शांति भंग करने की कोशिश कर रहा था। वसराम रबारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 505 के तहत सार्वजनिक उपद्रव फैलाने के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+