5 साल में गुजराती सांसद हुए मालामाल, दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ी लालकृष्ण आडवाणी की संपत्ति

Gujarat News in Hinid, गांधीनगर। सांसदों की संपत्ति के मामले में गुजरात दो-तीन राज्यों को छोड़कर बाकी प्रदेशों से आगे है। यहां सांसदों की संपत्ति में बीते पांच वर्षों में जितना इजाफा हुआ है, वो उन्हें लखपति से करोड़पति बनाने के लिए भी जाना जाएगा। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा देश में कुल 521 मौजूदा सांसदों के शपथ पत्रों को लेकर किए गए विश्लेषण के अनुसार, 430 (83%) सांसद करोड़पति हैं। जिनमें बीजेपी से 227, कांग्रेस से 37 और अन्नाद्रमुक से 29 सांसद हैं। इन सांसदों की औसत वार्षिक आय 30.22 लाख रुपये रही। वहीं, गुजरात में सांसदों ने जो आंकड़े घोषित किए, उनकी औसत आय 59.5 लाख रुपये प्रति वर्ष थी। यह आय चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के बाद चौथी सबसे अधिक रही।

कुछ सांसदों ने तो गुजरात में अपनी आय घोषित ही नहीं की

कुछ सांसदों ने तो गुजरात में अपनी आय घोषित ही नहीं की

चौंकाने वाली बात यह भी कि गुजरात के दो सांसदों राजेश चुडासमा (जूनागढ़) और दीपसिंह राठौड़ (साबरकांठा) ने अपनी आय घोषित ही नहीं की। रिपोर्ट में बताया गया कि, 2014 में गुजरात के 10 सांसदों में से दो सांसद ज्यादा अमीर थे। वहीं, गुजरात के सांसदों की संपत्ति देश के औसत के मुकाबले ज्यादा पाई गई है।

इस तरह देश के औसत के मुकाबले गुजरात के सांसद आगे

इस तरह देश के औसत के मुकाबले गुजरात के सांसद आगे

2014 में देश के 153 सांसदों के धन की वृद्धि 142% थी, लेकिन गुजरात के 9 सांसदों की संपत्ति की वृद्धि 186.47% पाई गई है। देश में 153 सांसदों की औसत संपत्ति 2009 में 7.81 करोड़ रुपये से बढ़कर 2014 में 13.32 करोड़ रुपये हो गई। जबकि गुजरात के 9 सांसदों की औसत संपत्ति 7.06 करोड़ रुपये से बढ़कर 10.85 करोड़ रुपये हो गई।

गांधीनगर के सांसद लालकृष्ण आडवाणी की संपत्ति भी बढ़ी

गांधीनगर के सांसद लालकृष्ण आडवाणी की संपत्ति भी बढ़ी

गुजरात भाजपा के नवसारी सांसद सीआर पाटिल संपत्ति में चौथे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 24.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 74.47 करोड़ रुपये हो गई। नवसारी सांसद 2014 में 74.47 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं। उसके बाद गांधीनगर के सांसद लालकृष्ण आडवाणी थे, जिनकी संपत्ति 2009 में 3.55 करोड़ रुपये से बढकर 2014 में 7.59 करोड़ रुपये हो गई।
अमरेली के सांसद नारन काछडिया की संपत्ति 2.94 करोड़ रुपये बढ़कर 3.41 करोड़ रुपये और छोटा उदयपुर के सांसद रामसिंग राठवा की संपत्ति 2.92 करोड़ रुपये से बढ़कर 3.97 करोड़ रुपये हो गई थी।

5 साल पहले 5 सांसद लखपति थे, 5 साल बाद करोड़पति हो गए

5 साल पहले 5 सांसद लखपति थे, 5 साल बाद करोड़पति हो गए

गुजरात में 2009 में 5 सांसद ऐसे थे जो लखपति थे। पांच साल बाद वे सभी करोड़पति बन गए। इन सांसदों में नारन कछाड़िया (अमरेली), दर्शना जरदोश (सूरत), प्रभातसिंह चौहान (पंचमहल), मनसुख वसावा (भरूच) और जयश्री पटेल (मेहसाणा) शामिल हैं। प्रतिशत वृद्धि के संदर्भ में नारन कछाड़िया ने 5 वर्षों में धन में 620% वृद्धि दर्ज की। उनके बाद जयश्री पटेल (297%), रामसिंग राठवा (279%), सी आर पाटिल (208%) थे। इनके अलावा जिनकी संपत्ति पाँच वर्षों में 100% से कम बढ़ी, वे डॉ किरीट सोलंकी (अहमदाबाद पश्चिम, 30%) और प्रभातसिंह चौहान (पंचमहल, 44%) हैं।

पढ़ें: गांधीनगर में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं 2 जमाई, दोनों के गांव भी एक, लेकिन अपने नहीं डाल पाएंगे इनको वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+