कांग्रेस को भारी पड़ेगा मेरा विरोध, विधायक पद से इस्तीफा नहीं दूंगा: अल्पेश ठाकोर

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके ठाकोर नेता अल्पेश ठाकोर ने विधायक पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। कांग्रेसी नेताओं को चेताते हुए अल्पेश ने धमकी दी है कि वो विधायक पद नहीं त्यागेंगे, कांग्रेस जो करना चाहे, वह करे। अल्पेश ने यह बयान पाटणं में दिया।

अल्पेश बोले- मैं विधानसभा सीट अपने बूते जीता, क्यों दूं इस्तीफा?

अल्पेश बोले- मैं विधानसभा सीट अपने बूते जीता, क्यों दूं इस्तीफा?

अल्पेश ने आगे कहा, "मेरा विरोध करना और विधायक पद को छीनने का प्रयास कांग्रेस के नेताओं को भारी पड़ने वाला है। मैं मेरी विधानसभा सीट अपने बलबूते पर जीता हूं। कांग्रेस का इसमें कोई रोल नहीं है।"
इधर, अल्पेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख अमित चावडा ने कहा कि अल्पेश ठाकोर राधनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। 2017 में वह कांग्रेस की टिकट से विधायक बने हैं, इसलिये कांग्रेस ने विधानसभा सचिव को पत्र लिख कर कहा है कि अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के साथ नहीं है। इसलिये उनका विधायक पद रिजेक्ट कर दिया जाना चाहिए। अगर विधानसभा अध्यक्ष कोई कार्यवाई नहीं करते हैं तो हम को अदालत में जाना पड़ेगा।"

मैं विधायक के रूप में काम करूंगा

मैं विधायक के रूप में काम करूंगा

वहीं, अल्पेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस में कई नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद भी पार्टी में काम करते हैं। मुझे कांग्रेस के नेताओं ने एक साल से काफी अपमानित किया है। मेरा सवाल है कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान यह कार्रवाई करने की कोशिश क्यों नहीं की? मैंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, विधानमंडल के पद से नहीं। अब कांग्रेस को तय करना है कि उन्हें गरीबों का समर्थन चाहिए या नहीं? ठाकोर के समर्थन की जरूरत है या नहीं, क्योंकि अल्पेश ठाकोर पूरी सेना है। मैं मेरे समाज के लिये लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा। मैं विधायक के रूप में काम करूंगा।"

आने वाले दिनों में अपनी पुरजोर ताकत दिखाएंगे

आने वाले दिनों में अपनी पुरजोर ताकत दिखाएंगे

अल्पेश ने कहा, "कांग्रेस ने मेरा आत्म-सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ठाकोर समुदाय के युवाओं के साथ विश्वासघात करने की कोशिश कर रही है। हम आने वाले दिनों में अपनी पुरजोर ताकत दिखाएंगे। मैंने अपनी सेना से कहा कि हमारे साथ विश्वासघात, अत्याचार हुआ है। सेना ने स्वतंत्र रूप से काम किया है। ठाकोर सेना गुजरात के सभी गांवों में फैली हुई है और कांग्रेस सेना को तितर-बितर करने की कोशिश कर रही है, जो मुझे हरगिज पसंद नहीं है।"

पिछले एक साल से मैं कांग्रेस का अपमान पी रहा था

पिछले एक साल से मैं कांग्रेस का अपमान पी रहा था

अल्पेश ने कांग्रेस को विधायक को पद से हटाने की धमकी देते हुए कहा, "पिछले एक साल से मैं कांग्रेस का अपमान पी रहा था। मुझे विधायक पद से हटाए जाने के लिये कांग्रेस को परिणामों के लिए तैयार रहना पड़ेगा। मैं किसी भी कीमत पर राधनपुर विधायक के पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। मेरे पास मेरे क्षेत्र की जनता है। अगर कांग्रेस पार्टी द्वारा कोई गलत कदम उठाया जाता है, तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। मेरे समर्थन में कौन-कौन नेता है, यह भी समय के साथ पता चल जायेगा।"

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+