गुजरात में बड़ा सियासी दांव: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेश रावल-राजू परमार ने BJP ज्वॉइन की
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 से पहले सियासी पार्टिंया अपने-अपने दांव-पेंच लगा रही हैं। कुछ दिनों पहले कई भाजपा और कांग्रेसी नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश रावल और राजू परमार ने अपनी पार्टी छोड़कर सत्ताधारी पार्टी की सदस्यता ले ली है। नरेश रावल और राजू परमार ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेसी नेताओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान उन्हें भगवा साफा पहनाया गया। उनके साथ उनके कई समर्थक भी भाजपा में आए। तस्वीरों में आप गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश रावल और राजू परमार को देख सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications