गुजरात: भाजपा आठों विधानसभा सीटों पर जीत गई, ये सभी कांग्रेस के पास थीं, बागियों ने ही हराया

गांधीनगर। गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ गए। यहां सत्तारूढ भाजपा ने पहले रुझानों में सभी सीटों पर कांग्रेस को पीछे छोड़ा, उसके बाद रात साढ़े 7 बजे तक जीत हासिल कर ली। इस उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार निराशाजनक रहा। बताते चलें कि, ये सभी आठों सीटें पहले कांग्रेस के पास थीं। इसी साल जून के महीने में राज्यसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस के 8 विधायकों ने इनसे इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की राज्यसभा सीटें कायम रखने के लिए जिन 8 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी थी, उनमें से 5 को भाजपा ने टिकट दिए। वे सभी 5 उम्मीदवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पर भारी पड़ गए।

Gujarat ByPolls 2020 Results: BJP wins all the eight seats

राज्य में 3 नवंबर को जिन सीटों पर मतदान हुआ, उनमें कच्छ जिले की अबडासा, सुरेंद्रनगर की लींबडी, मोरबी की मोरबी, अमरेली की धारी, बोटाद की गढडा (सुरक्षित - अनुसूचित जाति), वडोदरा की करजण, डांग की डांग (सुरक्षित - अनुसूचित जाति) और वलसाड की कपराडा (सुरक्षित - अनुसूचित जाति) सीटें शामिल हैं। इन आठ सीटों पर वोट डाले गए थे। इन सीटों पर कुल 81 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 51 निर्दलीय भी थे। सर्वाधिक 14 उम्मीदवार लींबडी और सबसे कम चार कपराडा में चुनाव लड़े।

भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर दी गई जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने पहले अबडासा, करजण, गढडा, मोरबी और लींबडी सीट से जीत हासिल की। उसके बाद अन्य तीन सीटों (धारी, कपराडा और डांग) पर भाजपा के प्रत्याशी जीते। पोर्टल पर बताया गया कि, अबडासा में प्रद्युमनसिंह जाडेजा ने 36 हजार और करजण में अक्षय पटेल ने 16 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है।हालांकि, इससे पहले मंगलवार दोपहर तक मोरबी में कांग्रेसी उम्मीदवार जयंतिलाल पटेल 2455 मतों से आगे चल रहे थे, लेकिन फिर वह भाजपा प्रत्याशी ब्रिजेश मेरबा से पीछे हो गए।

Gujarat ByPolls 2020 Results: BJP wins all the eight seats

कुल 182 सीटें हैं गुजरात में
गुजरात में 182 सदस्यों वाले सदन में भाजपा के पास 103 सीटें हैं। वहीं, कांग्रेस के पास फिलहाल सिर्फ 65 सीटें ही हैं। माना जा रहा है कि, उपचुनावों के नतीजे सरकार पर सीधा असर नहीं डालेंगे। अभी गुजरात में स्थानीय निकायों के चुनाव भी होने हैं, इसलिए उपचुनावों में वोटर्स का मूड समझना अहम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+