गुजरात में BJP को AAP से कोई चुनौती नहीं, हमारे पास कई ब्रह्मास्त्र: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पाटिल
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। इसी साल के अंत में यहां चुनाव होने हैं। इस बार यहां आम आदमी पार्टी पूरे जोर-शोर से चुनावी अभियान में जुटी है और उसका हर बड़ा नेता यहां आ रहा है। आम आदमी पार्टी के चीफ केजरीवाल धड़ा-धड़ गुजरात दौरे कर रहे हैं। उनका कहना है कि, आम आदमी पार्टी की एंट्री से सत्तारूढ़ भाजपा के होश-फाख्ता हा गए हैं। भाजपाई आलाकमान डरी हुई है।' वहीं, इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल का बयान आया है। पाटिल ने कहा कि, गुजरात में हमें 'आप' से कोई चुनौती नहीं मिल रही।

आप से कोई चुनौती नहीं: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि, भाजपा गुजरात में नहीं हार सकती। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मास्टर प्लानिंग समेत भाजपा के पास कई ब्रह्मास्त्र हैं, जो विधानसभा चुनाव में कारगर रहेंगे। उन्होंने कहा कि, अब पार्टी के टिकट बंटवारे पर विचार-विमर्श चल रहा है। बकौल पाटिल, 'गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में टिकटों का बंटवारा मोदी-शाह के निर्देश पर होगा। पार्टी आलाकमान ने सभी उम्मीदवारों का बायोडाटा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सौंपने का फैसला किया है। वे हर कार्यकर्ता को जानते हैं। इसलिए जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा, वे भी दिल्ली से फैसला लेंगे, इसलिए कोई पछतावा नहीं होगा।'

पाटिल ने कांग्रेस को भी कमतर आंका
पाटिल ने विपक्षी दल कांग्रेस के प्रभाव को भी कमतर आंका। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दल कांग्रेस के लिए कहा कि कांग्रेस के 35 प्रतिशत से अधिक समर्थन का वोट शेयर नहीं रहा, हालांकि उसके 15-18 प्रतिशत वोट अभी भी सुरक्षित हैं। इस प्रकार कांग्रेस निर्विवाद रूप से दूसरे नंबर पर रहेगी। पाटिल ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से गुजरात ने कभी चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई नहीं देखी, इसलिए आम आदमी पार्टी भी मैदान में नहीं है और उससे कोई चुनौती नहीं है। पाटिल ने आगे कहा कि, कांग्रेस फिर से संगठित होने की कोशिश कर रही है, लेकिन केंद्रीय या स्थानीय स्तर पर कुछ घटनाओं के कारण ऐसा नहीं कर पा रही है।

'PAAS की वजह से जीत पाई थी AAP'
पाटिल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री पद का अगला चेहरा कौन होगा, ये भी जल्द मालूम चल जाएगा। इस दौरान पाटिल ने आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को पूरी तरह नकार दिया और कहा कि, यहां बीजेपी को आम आदमी पार्टी से किसी तरह की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी सूरत नगर निगम में 27 सीटें जीत सकती थी, क्योंकि टिकट PAAS (पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति) के कार्यकर्ताओं को दिया गया था।'
बताते चलें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पंजाब में मिली बड़ी कामयाबी के बाद उत्साहित आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में लगातार सक्रिय हैं। वहीं, बीजेपी के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात का दौरा कर लोगों का भरोसा बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications