गुजरात: विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 10 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्‍ट, जानिए कौन-से हैं चेहरे?

गांधीनगर। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस वर्ष के आखिर में होने जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी इससे पहले 19 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी थी। अब 10 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने पर यह संख्‍या 29 हो गई है। आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि, आने वाले समय में वे इसी तरह बाकी उम्‍मीदवारों के नामों का भी ऐलान करेंगे।

news

बता दें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2 अगस्त को 10 और 9 अगस्त को 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। चुनाव में अभी काफी समय शेष है, हालांकि, अभी से उम्मीदवारों की घोषणा होने लगी है। इस बारे में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि- पार्टी इसलिए जल्द से जल्द उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है, ताकि उन्हें जनता के बीच जाने का पर्याप्त समय मिल सके। इसी के चलते उनकी पार्टी का प्लान है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाए।

आप प्रदेशाध्‍यक्ष ने कहा कि, आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से गुजरात में मुख्यमंत्री के चेहरे का खुलासा बाद में किया जाएगा।

तीसरी लिस्ट में जारी किए गए 10 नाम

तीसरी लिस्ट में जारी किए गए 10 नाम

कैंडिडेट्स - विधानसभा सीट

  1. कैलास गढ़वी मांडवी (कच्छ)
  2. दिनेश कापडिया दाणीलीमडा
  3. बिपिन गामेती खेडब्रह्मा
  4. डॉ. रमेश पटेल डीसा
  5. लालेश पटेल पाटण
  6. कल्पेश पटेल वेजलपुर
  7. विजय चावडा सावडी
  8. प्रफुल्ल वसावा नांदोद
  9. जीवन जुंगी पोरबंदर
  10. अरविंद गामीत निजर
दूसरी लिस्ट में जारी किए गए 9 नाम

दूसरी लिस्ट में जारी किए गए 9 नाम

कैंडिडेट्स - विधानसभा सीट

  1. निमिषाबेन खूंट गोंडल
  2. भरतभाई वाखला देवगढ़ बरिया
  3. विपुलभाई सखीया धोराजी
  4. विक्रमभाई सोराणी वांकानेर
  5. प्रकाशभाई कॉन्ट्रैक्टर सूरत-चोर्यासी
  6. करशनभाई करमुर जामनगर नॉर्थ
  7. पीयूष परमार मांगरोल
  8. राजूभाई करपडा चोटीला
  9. जेजे मेवाड़ा असरवा
पहली लिस्ट में जारी किए गए 10 नाम

पहली लिस्ट में जारी किए गए 10 नाम

कैंडिडेट्स - विधानसभा सीट

  1. भीमाभाई चौधरी दियोदर
  2. वशराम सागठिया राजकोट ग्राम्य
  3. सागर रबारी बेचराजी
  4. अर्जुन राठवा छोटा उदेपुर
  5. राम धडुक कामरेज (सूरत)
  6. शिवलाल बारसिया राजकोट दक्षिण
  7. सुधीर वाघाणी गारीयाधार
  8. राजेंद्र सोलंकी बारडोली
  9. ओमप्रकाश तिवारी नरोडा
  10. जगमाल वाला सोमनाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+