विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी पूरे दमखम से तैयारियां में जुटी है। आज इस पार्टी ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से 10 उम्मीदवारों के नाम उजागर कर दिए गए हैं। इन उम्मीदवारों में अलग-अलग तबके के चेहरे हैं।
Recommended Video

उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात आए थे। उन्होंने यहां पंजाब के चुनावों के दौरान किए गए कई वादे फिर दोहराए। केजरीवाल ने कहा कि, आमजन महंगाई से परेशान है और जिन लोगों की आय कम है..हमारी सरकार उनके लिए यहां कई योजनाएं शुरू करेगी। केजरीवाल बोले कि, हम मुफ्त बिजली-पानी मुहैया कराएंगे।'

100 से ज्यादा सीटों पर भाजपा का कब्जा
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। जिनमें से 100 से ज्यादा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। शेष सीटें कांग्रेस, एनसीपी व निर्दलीय प्रत्याशियों की हैं। अब केजरीवाल जो कि, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं, वे चाहते हैं वो गुजरात के सौराष्ट्र पर फोकस करें, जो कि गुजरात के अन्य विकसित इलाकों की अपेक्षा कम डेवलप है। राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से करीब 50 सीट इसी क्षेत्र से आती हैं। केजरीवाल को लगता है कि, वह यहां सत्तारूढ भाजपा को इस बार के विधानसभा चुनाव में सीधी टक्कर देंगे। वह जब भी गुजरात आए हैं, उन्हें सुनने वाले लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इसके अलावा कांग्रेस-भाजपा से नाराज चल रहे नेता अपनी-अपनी पार्टियां छोड़कर हैं। यही वजह है केजरीवाल ने अब गुजरात को प्राथमिकता में रखा है और वह कुछ दिनों के अंतराल पर ही यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने चले आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications