एक साथ नहर में कूदीं चार सहेलियों की मौत, सुसाइड नोट में लिखी वजह चौंकाने वाली

Gujarat News, गांधीनगर। उत्तरी गुजरात के एक गांव में चार सहेलियों ने नर्मदा नहर में कूदकर जान दे दी। इन चारों में से एक हृदय की बीमारी से पीड़ित थी, जबकि तीन अन्य शादीशुदा थीं। इन चारों ने थराद तालुका के पास नहर में छलांग लगाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां, चारों युवतियों के शव बरामद हुए।

एक सुसाइड नोट, चारों युवतियों ने दी जान

एक सुसाइड नोट, चारों युवतियों ने दी जान

मामला बनासकांठा के वाव थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुरा-चालुका स्थित देथली दांव का है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवतियों में से एक लड़की का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। यह नोट मीनाक्षी नाम की लड़की ने लिखा, जिसे ह्रदय के वाल्व की बीमारी थी। सुसाइड नोट में लिखा गया कि उसकी मौत की वजह वह खुद है, दूसरा कोई जिम्मेदार नहीं है।

दो ने बीमारी बताई वजह, बाकी ने लिखा पति पसंद नहीं

दो ने बीमारी बताई वजह, बाकी ने लिखा पति पसंद नहीं

वहीं, इसी सुसाइड नोट के जरिए तीन अन्य लड़कियों की पहचान भी हुई, जिनके नाम थे जल्पा, जमना और हकी। जमना और जल्पा सगी बहनें थीं, जबकि मीनाक्षी और हकी सहेलियां थीं। जल्पा के बारे में लिखा था कि वह पति को पसंद नहीं करती। उसके ससुराल वाले भी उसकी तरफ ध्यान नहीं देते हैं, इसलिए उसकी जीने की इच्छा नहीं है।

पहले दो युवतियां जाने लगीं, फिर दो और साथ हो लीं

पहले दो युवतियां जाने लगीं, फिर दो और साथ हो लीं

पहले मीनाक्षी और जल्पा मरने के लिए घर से निकलीं, फिर हकी और जमना भी उनके साथ आ गई। सभी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में कूदीं। प्राप्त नोट के मुताबिक, उन्होंने अपने मां-बाप से माफ़ी मांगी थी और कहा था कि जिंदगी से अच्छी हमें मौत लग रही है, इसलिए मर रही हैं। परिजनों का कहना है कि जमना, जल्पा और मीनाक्षी की शादी हो चुकी थी।

पुलिस बोली- जांच पड़ताल जारी है

पुलिस बोली- जांच पड़ताल जारी है

पुलिस ने बताया कि चारों मृतक युवतियां ठाकोर समाज की हैं। इन चारों में से दो लड़कियों को कुछ न कुछ बीमारी थी, जबकि बाकी दो उनके साथ मरने के लिए तैयार हो गईं। तीन की शादी हो चुकी थी। एक साथ चार लड़कियों के आत्महत्या करने से इलाके में कोहराम मच गया है। बहरहाल, असली वजहों का पता लगाया जा रहा है। सुनने में यह भी आ रहा है कि निजी कारणों के चलते ऐसा हुआ हो। वाव विधायक गेनीबेन ठाकोर भी शोक संवेदना जताने इनके परिवारों तक पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+