बेटी को पापा ने आलमारी से 50 हजार चुराते देखा तो खुला रेप-ब्लैकमेलिंग का राज, सहपाठी समेत 4 गिरफ्तार

गांधीनगर। गुजरात के वडोदरा में 12वीं की छात्रा से रेप कर उसके सहपाठी समेत चार लोगों ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं। सभी उसे ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करने लगे। उनके कहने पर वह अपने घर से पैसे चुराने लगी। बदनाम करने की धमकियां देकर उन्होंने 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। शारीरिक और मानसिक शोषण से छात्रा की हालत खराब हो गई। एक दिन अलमारी खंगालते देख पिता ने डांटा तो घर से निकल गई। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में पाया, जहां उसने आपबीती बताई। उसने बताया कि वह पिछले एक साल से एक छात्र के संपर्क में थी। उस छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरा काम किया। तब से वह उनके कहेनुसार करती आ रही थी।

19 साल की छात्रा का रेप, ब्लैकमेलिंग और हरेसमेंट

19 साल की छात्रा का रेप, ब्लैकमेलिंग और हरेसमेंट

बेटी की यह बातें सुनकर पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रदीपसिंह लक्ष्मण सिंह चौहान (निवासी, बीएसयूपी आवास, समता), भवन्स फतेसिंह प्रजापति (निवासी, इएसआई अस्पताल के पास), निकुंज चंद्रकांत रोहित (सवैयानगर, गोत्री) और एक नाबालिग लड़के को पकड़ा गया है। इन सभी ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया। नग्न कर उसकी तस्वीरें खींचीं और यौन शोषण भी किया गया। फिर पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता उनकी प्रताड़ना से इतनी डर गई थी कि घरवालों को कुछ नहीं बता पा रही थी और परिजनों से स्कूल खर्च के बहाने पैसे मांगती थी।

दो छात्रों के जाल में फंसी, वे ब्लैकमेल करने लगे

दो छात्रों के जाल में फंसी, वे ब्लैकमेल करने लगे

शर्मनाक कर देने वाला यह मामला वडोदरा जिले के गोत्री क्षेत्र का है। 19 वर्षीय छात्रा का पहले दो छात्रों ने शोषण किया। वे दोनों भी 12वीं में पढ़ रहे थे। सहपाठी होने के तर्क देकर वह उसे किसी एकांत स्थान पर ले गए थे। जहां अपने उसे खतरनाक मसूंबों का शिकार बनाया। बदनामी के डर से छात्रा ने किसी को नहीं बताया। वहीं, वे दोनों उसे धमकाने लगे कि पैसे दो नहीं तो तुम्हारे से अश्लील फोटो तुम्हारे परिवारवालों को भी भेज देंगे। छात्रा 12वीं फेल गई थी। ऐसे में उसने रिपीटर के तौर पर इस साल फिर परीक्षा दी।

अलमारी से रुपए चुराती पकड़ी, पिता के पूछने पर घर से निकल गई

अलमारी से रुपए चुराती पकड़ी, पिता के पूछने पर घर से निकल गई

कुछ दिन पहले पिता ने छात्रा को अपने घर की अलमारी से 50 हजार रुपये चुराते पकड़ लिया और पूछताछ की। तब छात्रा ने कहा कि प्रदीप और भवन्स प्रजापति नाम के छात्रों के कहने पर वह पैसे चुरा रही थी। उन दोनों ने बुरा काम किया। अब वे दोनों तस्वीरों के बहाने ब्लैकमेल कर रहे हैं। य​ह ​सुनकर पिता गुस्सा हो गए। जिसके बाद छात्रा घर से निकल गई। खोजने पर वह किसी लड़के के साथ ईएसआई अस्पताल के पास देखी गई। जहां से पूरे मामले का खुलासा हुआ। छात्रा ने बताया कि प्रदीप ने पहले 20 हजार रुपए लिए। फिर, 10 हजार और लिए। वे लड़के फिर भी शांत नहीं हुए। तब छात्रा ने निकुंज रोहित नाम के लड़के के माध्यम से भवन्स प्रजापति को दो बार 10 हजार रुपए दिए। वे फिर पैसे मांगने लगे तो छात्रा नहीं दे सकी। तब सभी ने छात्रा से रेप किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+