सूरत अग्निकांड: गुजरात में सुरक्षा उपकरणों की मांग 35% बढ़ी, धड़ल्ले से बिक रहे आग बुझाने वाले सिलेंडर
Gujarat News, गांधीनगर। सूरत अग्निकांड के बाद सरकार ने राज्यभर में बिल्डिंगों में अग्निशमन के उपकरणों को लगाने का आदेश दिया है। जिसके चलते फ़ायर सेफ़्टी के उपकरण बेचने वाली कंपनियों की चांदी हो रही है। कंपनियों लोकल उपकरण भी धड़ल्ले से सप्लाई कर रही हैं। कंपनियों में अपने-अपने उत्पाद बेचने की होड़ मची हुई है। अग्निशमन उपकरण नियमों के अनुसार कैसे मापदंड के होने चाहिये उसकी परवाह किए बिना बिल्डिंग डेवलपर्स उपकरणों को ख़रीद रहे हैं। हालांकि, क्वालिटी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

अग्निशमन के उपकरणों की बिक्री में 35% की बढ़ोतरी हुई
अधिकारियों से यह पता चला राज्य में अग्निशमन के उपकरणों की बिक्री में 35% की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें बिना नियमों वाली कंपनियाँ भी पायी गई हैं, जो अपने उपकरणों को सस्ते में निपटा रही हैं। सरकार ने फायर सेफ्टी जांच शुरू करने के बाद राज्य के व्यापारी संकुलो, मोल, होटल, रेस्तरां, अस्पताल और वाणिज्यिक दुकानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की मांग बढ़ गई है।
प्रणाली ने सभी क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के मुद्दों पर विभिन्न टीमों की जांच शुरू कर दी है। राज्य में कुछ ट्यूशन क्लास को बंद करने के आदेश दिये गये है। जब तक अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगाये जाएंगे, तब तक इस क्लासेस को चालू नहीं करने का फैसला लिया गया है।

इन शहरों में खूब खरीदे जा रहे फायर सेफ्टी उपकरण
गुजरात में सूरत के अग्निकांड बाद कड़े क़ानून लागू करने के बाद सौराष्ट्र के राजकोट, जामनगर, भावनगर, सुरेन्द्रनगर, उत्तर गुजरात के साबरकांठा, अरावली, मेहसाणा, बनासकांठा और पाटन जिलों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की बिक्री में औसत प्रतिशत वृद्धि हुई है।

6000 रुपये तक के सिलेंडर बेच रहीं कंपनियां
दूसरी ओर सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद और गांधीनगर में भी बिक्री शुरू हो चुकी है। अग्नि सुरक्षा के लिये दीवार में फ़ीट करने के सिलेंडर की मांग बढ़ रही है। कंपनियाँ 2,000 रुपये से 6000 रुपये के सिलेंडर बेच रही हैं।

जून महीने में राज्य की सभी स्कूलों में सत्र का आरंभ हो रहा
गुजरात में अग्नि सुरक्षा की जांच में, 50% से अधिक दुकानों, कोचिंग कक्षाओं और रेस्तरां को अग्नि सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी नहीं है। सरकार की बनाई टीमें पूरे गुजरात में जांच चला रही हैं। अगले जून महीने में राज्य की सभी स्कूलों में सत्र का आरंभ हो रहा है, इसके मद्देनज़र सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सरकार ने अग्नि सुरक्षा उपकरणों से लिये आदेश दिये है।

अफसरों की मांग- केवल दिखावे के उपकरण नहीं चाहिए
कुछ फ़ायर अफसरों के ध्यान में आया है कि बिन स्टैंडर्ड सिलेंडर भी बिकने लगे हैं, तो उन्होंने सरकार से शिकायत की है कि बाज़ार में बिक रहे अग्नि शमन उपकरणों की सही जाँच होनी चाहिए। केवल दिखावे के लिये यह उपकरण लगने नहीं चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications