Cyclone Vayu: पोरबंदर तट को छूकर जा सकता है ओमान चक्रवात 'वायु'

गांधीनगर। चक्रवाती तूफान 'वायु' ने अब अपनी चाल बदल ली है, वो अब गुजरात के तट से नहीं टकराएगा। बल्कि ये पोरबंदर तट को छूकर ओमान की तरफ बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने कहा कि वायु की चाल और दिशा में परिवर्तन हुआ है, अब यह चक्रवात वेरावल, पोरबंदर, द्वारका के पास से गुजरेगा जिससे इन इलाकों में भारी आंधी और बारिश होगी, वैसे इस तूफान से जान एवं माल के नुकसान की आशंका को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं।

CycloneVayu: wont hit gujarat it will pass nearby from porbandar

'वायु' अब गुजरात के तट से नहीं टकराएगा
तूफान से लोगों को बचाने लिए करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जबकि एनडीआरएफ, पुलिस, सेना, वायुसेना और नौसेना ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर दिया है, एनडीआरएफ की 51 टीमें, एसडीआरएफ की 9, एसआरपी की 14 कंपनियां, 300 मरीन कमांडो और 9 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं, मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात वायु के चलते इलाके में 150 किलोमीटर से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, गुजरात हाई अलर्ट पर है।

मौसम विभाग कर रहा है तूफान की निगरानी
भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक वायु की चाल पर अभी भी विगरानी कर रहे है। वैज्ञानिकों ने भारी हवाओं के साथ तीन दिनों तक बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं, लोगों की मदद करने के लिए जिला प्रशासन और एनडीआरएफ ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, और लोगों को खुद सचेत रहने के लिए कहा है। गुजरात का असर महाराष्ट्र पर भी है, यहां पर भी समुद्र में लहरें उठ रही है, जिसकी वजह से राज्य के सारे बीचों को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है।

बढ़ सकता है ओमन की तरफ
अरब सागर में उठा 'वायु' तूफान की पिछले 6 घंटों में दिशा बदली है। फिलहाल, यह वेरावल से 130 किमी दक्षिण-पश्चिम और पोरबंदर से 180 किमी दक्षिण में है। संभावना है कि यह तूफान पोरबंदर की ओर मुड़ सकता है और दोपहर में ओमान की ओर बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+