कांग्रेस ने भंग कर दी अपनी गुजरात प्रदेश कमेटी, भाजपा से टक्कर में कमजोर पड़ने के बाद हुआ बदलाव
गांधीनगर। गुजरात में कांग्रेस ने अपनी प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस फैसले की जानकारी दी गई। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात इकाई को भंग करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। हालांकि, अभी अमित चावड़ा गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे। अब जल्द ही राज्य में कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

77 से घटकर 70 रह गई थीं विपक्ष की सीटें
राज्य में कांग्रेस सालों से सत्ता से बाहर है। मोदी की अगुवाई में जहां भाजपा चुनाव जीतती रही, वहीं कांग्रेस उनकी काट नहीं ढूंढ पाई। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार हुई। इसके बाद जहां विधानसभा चुनाव हुए, उनमें कांग्रेस का प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा। गुजरात में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान 77 सीटें जीती थीं, हालांकि घटते-घटते ये 70 ही रह गईं। खाली 6 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई। जिनमें दोनों दलों के बीच बराबर की टक्कर रही। वहीं, कांग्रेस ने कर्नाटक भी गंवा दिया।

सोनिया ने संभाली कमान तो बंधी आस
कांग्रेस के इसी तरह के प्रदर्शन की वजह से कई राज्यों के प्रभारियों या अध्यक्षों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। राहुल गांधी ने भी लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस्तीफा दे दिया था। फिर, सोनिया गांधी के दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनीं। उनके पद संभालने के बाद से कई राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति भी हो चुकी है। अब कहा जा रहा है कि सोनिया की अगुवाई में जल्द ही गुजरात कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

मार्च 2018 में कमेटी के अध्यक्ष बने थे चावड़ा
उधर, कांग्रेस के गुजरात में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि अमित चावड़ा गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे। भरत सिंह सोलंकी के इस्तीफ के बाद मार्च 2018 में अमित चावड़ा को प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया था।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications