85 किलो चांदी के वजन के बराबर हुए सीएम विजय रुपाणी, गायों की देखभाल के लिए कर दिया दान

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी गांधीनगर में रजत तुला कार्यक्रम में पहुंचे जहां उनको चांदी से तौला गया। सीएम विजय रुपाणी ने अपने वजन के बराबर हुए 85 किलो चांदी को प्रदेश की गायों की देखभाल में लगी गौशालाओं के लिए दान कर दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार पशुधन के कल्याण के लिए समर्पित है। प्रदेश में सरकार ने गौहत्या को लेकर कड़े कानून बनाए हैं और इसमें कठोरतम सजा का प्रावधान किया है। गौहत्या का दोषी पाए जाने पर 12 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

CM Vijay Rupani donated sliver for the care of cows

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मेहसाणा और बनासकांठा में गौचर विकास को लेकर चल रही योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में हमारी सरकार 350 वैटरनरी वाहन चला रही है ताकि पशुओं को समय पर उपचार मिल सके। प्रदेश सरकार गौशालाओं को आर्थिक सहायता भी समय-समय पर दे रही है ताकि गायों की देखभाल अच्छी तरह से हो सके और उनके खाने के लिए चारा समय पर मिल सके। पक्षियों के लिए इलाज के लिए भी सरकार ने व्यवस्था बनाई है। मुख्यमंत्री रुपाणी ने बताया कि सरकार ने करुणा अभियान चला रखा है जिसके तहत काइट फेस्टिवल के दौरान घायल होने वाले चिड़ियों का उपचार किया जाएगा।

गुजरात में कोरोना संक्रमण फैल रहा है जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के दौरान व्यापार और रोजगार पर कोई बुरा असर न हो , इसको सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने जनता से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने को कहा। दो दिन पहले गुजरात के अहमदाबाद स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में छात्रों और शिक्षकों को मिलाकर कुल 40 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले थे। वहीं आईआईटी गांधीनगर में 25 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+