गुजरात में BJP का ये उम्मीदवार है सबसे अमीर, भाजपाध्यक्ष अमित शाह से भी ज्यादा है संपत्ति
Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। गुजरात में 26 लोकसभा उम्मीदवारों में से, जिन्होंने अपने नामांकन फॉर्म दाखिल किए हैं, उनमें भाजपा के नवसारी सांसद सीआर पाटिल सबसे ज्यादा अमीर हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 45 करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह संपत्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। बता दें कि भाजपा के 26 लोकसभा के उम्मीदवारों में इस बार शाह भी हैं, जो गांधीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 14.97 करोड़ की चल और 3.26 करोड़ रुपये खुद की संपत्ति है।

हलफनामे में बैंक का कोई बकाया नहीं दिखाया
पाटिल के हलफनामे में बताया है गया है कि उनके पास 12.61 करोड़ रुपये की चल संपत्ति भी है। उनकी पत्नी गंगाबेन के पास 92.08 लाख की चल संपत्ति है। इसके अलावा सीआर पाटिल की खुद की संपत्ति का मूल्य 5.29 करोड़ रुपये है। उन्हें 28.69 लाख संपत्ति विरासत में मिली। एफिडेविट में उन्होंने बैंक का कोई बकाया नहीं दिखाया है। सीआऱ पाटील प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी सीट का डेवलपमेंट भी देख रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी गंगाबेन द्वारा खरीदी गई संपत्ति की कीमत 24.80 करोड़ रुपये है।
56.10 लाख की सोने और चांदी की ज्वेलरी
पाटिल के पास 56.10 लाख की सोने और चांदी की ज्वेलरी है। साथ ही पत्नी की 56.95 लाख रुपये की ज्वेलरी है। दोनों के पास 7.20 लाख की एफडी और 22.53 लाख का बैंक बैलेंस है। पाटिल के पास साई आशीष डाइंग मिल के 29 लाख शेयर हैं। हालांकि, यह कंपनी बंद होने की हालत में है। दो-टर्म के सांसद रह चुके पाटिल वैसे कक्षा 11 भी क्लियर नहीं कर पाए हैं। उनके खिलाफ ठगी का भी मामला दर्ज है।


Click it and Unblock the Notifications
