गुजरात: 7 बैंकों से कर्ज लेकर नैरोबी में करने लगा जलसा, 17 साल बाद मुंबई में बहन के घर हत्थे चढ़ा

Gujarat News in hindi, गांधीनगर। अहमदाबाद में सात सात बैंकों से कर्ज लेकर वह चुपके से विदेश भाग गया। पूर्व अफ़्रीका के देश केन्या की राजधानी नैरोबी में उसने सालों तक जलसा किया। करीब 17 साल बाद पुलिस ने उसे मुंबई में अरेस्ट किया है। मुंबई में वह बहन के घर छिपकर रह रहा था। बैंकों के अनुसार, 36.65 लाख का लोन लेने के बाद ही वह अहमदाबाद से फरार हुआ था।

Ahmedabad: Defrauder arrested in mumbai after 17 years on the run

यह भगोड़ा है वासना में आरसी पटेल स्कूल के पास हीरामणि अपार्टमेंट में रहना वाला कपड़ा व्यवसायी परेश लालजीभाई ठक्कर। जानकारी के अनुसार, परेश ने 2002 में नवरंगपुरा इलाके में विभिन्न बैंकों में एक गलत दस्तावेज दायर किया था और 36.65 लाख का कर्ज ले लिया। इसमें उसके खिलाफ नवरपुरपुरा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की सात शिकायतें दर्ज की गई थीं। पुलिस जब जांच कर रही थी, तब परेश केन्या में ऐश कर रहा था। वह बहुत से शहर घूमा। सालों बाद वह मुंबई में बहन से मिलने के लिए आया, तभी पुलिस को पता चल गया। उसे यहीं, गिरफ्तार कर लिया।

Ahmedabad, Defrauder arrested after 17 years on the run

एसओजी डीवाईएसपी बीएस सोलंकी ने बताया, परेश ठक्कर को हमने मुंबई स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में परेश ठक्कर और उसके साथी हीरेन ब्रह्मभट्ट द्वारा एकत्र किए गए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पाया कि आरोपी ने व्यवसाय में वित्तीय नुकसान होने के कारण 36.65 लाख रुपये का कर्ज लिया था।

बैंको के साथ धोखाधड़ी करने के बाद, परेश अहमदाबाद से पहले सूरत औऱ फिर मुंबई में रहने लगा था। उसके बाद वह केन्या भाग गया। दिसंबर 2018 में भारत वापस आया और राजस्थान के पाली में ठहरा। हालांकि, पुलिस को जब पता चला कि, परेश ठक्कर मुंबई आया है, तब पुलिस मुंबई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+