शहर बदल-बदल कर सात दिन में सात बार फ्लाइट का टिकट बुक करा चुके रवींद्र गायकवाड़, सातों बार रद्द
शिवसेना सांसद शहर बदल-बदल कर अपना टिकट बुक करा रहे हैं और एयरलाइंस उनका टिकट रद्द कर रही हैं।
नई दिल्ली। बीते हफ्ते एयरइंडिया के कर्मचारी को चप्पल मार कर विवादों में आए शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ और एयरलाइंस के बीच एक मजेदार खेल चल रहा है। सांसद शहर बदल-बदल कर अपना टिकट बुक करा रहे हैं और एयरलाइंस उनका टिकट रद्द कर रही हैं। पिछले सात दिन में वो सात बार टिकट करा चुके हैं और सातों बार टिकट रद्द हुआ है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रवींद्र गायकवाड़ ने बीते शुक्रवार को दिल्ली से पुणे के दो टिकट बुक कराए एक इंडिगो और एक एयरइंडिया से। दोनों ही टिकट रद्द हो गए। रविंद्र के बुधवार को मुंबई से दिल्ली, हैदराबाद से दिल्ली, गुरुवार को नागपुर से दिल्ली के टिकट भी रद्द कर दिए गए। मंगलवार को उन्होंने मुंबई से दिल्ली के सुबह की फ्लाइट के टिकट कराए, जो रद्द कर दिए इसके बाद उन्होंने दूसरे शहरों से भी टिकट कराए लेकिन टिकट कैंसिल हो गए।
सासंद संसद में भी उठा चुके मुद्दा
एयरइंडिया के अधिकारियों का कहना है कि सांसद को बैन किया गया है इसलिए उनको उड़ान की इजाजत नहीं दी जा सकती। आपको बता दें कि एयर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट के आरोपों के बाद विवादों में घिरे शिवसेना सासंद रवींद्र गायकवाड़ पर फेडेरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने उड़ान भरने पर बैन लगा दिया था। एफआईए से जुड़ी तमाम एयरलाइंस के विमानों में गायकवाड़ उड़ान नहीं भर पाएंगे। एफआईए में जेट एयरवे, इंडिगो, स्पाइस जेट और गो एयर शामिल हैं। इन एयरलाइन्स में अब सांसद नहीं उड़ पाएंगे। उड़ान पर पाबंदी के मामले को शिवसेना सासंद संसद में भी उठा चुके हैं।
सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर गुरुवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 60 साल के बुज़ुर्ग कर्मचारी के साथ मारपीट करने और उनका चश्मा तोड़ने का आरोप है। एमपी रविंद्र गायकवाड़ ने मीडिया के सामने कहा था कि हां उन्होंने एयर इंडिया के कर्मचारी को मारा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी उनको पीएम मोदी के नाम से डरा रहा था तो उसने उसे पीट दिया।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications