कर्नाटक चुनाव: सीएम सिद्धारमैया ने बताई अपनी संपत्ति, जानिए कितने करोड़ के हैं मालिक
कर्नाटक चुनाव:
Recommended Video

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके परिवार के पास 20 करोड़ रुपए की संपत्ति है। यह जानकारी 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान उनकी ओर से दाखिल किए गए हलफनामे में सामने आई है। वहीं राज्य के जनता दल सेक्यूलर प्रमुख एचडी कुमारस्वामी, जो दो विधानसभाओं से चुनाव लड़ेंगे उन्होंने अपनी और पत्नी की कुल संपत्ति 167 करोड़ रुपए घोषित की है। उन पर 103 करोड़ रुपए की देनदारी भी है। बता दें कि सिद्धारमैया ने राज्य के मैसूर स्थित चामुण्डेश्वरी सीट से तो वहीं कुमारस्वामी ने रामनगरा और चन्नापटना से नामंकन किया है। सिद्धारैमया के पास 11.20 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी पार्वती के पास 7.60 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

उन्होंने 1.55 करोड़ रुपए की संपत्ति हिन्दू अविभाजित परिवार के तहत भी घोषित की है। सिद्धारमैया ने हलफनामे राजनेता को अपनी जीविकाऔर उनकी पत्नी को गृहणी बताया है। हलफनामे के अनुसार सिद्धारमैया पर जहां 2,59,92,239 रुपए की तो उनकी पत्नी पार्वती पर 2,26,40,000 रुपए की देनदारी है।
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने अपनी चलऔर अचल संपत्तियां रु 42.9 1 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी की रु 124.22 करोड़ घोषित की है। उन्होंने अपना व्यवसाय पब्लिक सर्वेंट और किसानी घोषित की है। उनकी पत्नी एक उद्यमी हैं। हलफनामे के अनुसार, कुमारस्वामी पर रु 2,94,75,198 और उनकी पत्नी पर रुपए 1,01,93,0 9, 364 की देनदारी है।












Click it and Unblock the Notifications