किसान के खेत में खुदाई से निकला बरसों पुराना लोहे का बॉक्स, खोलने पर लोग रह गए दंग, बुलाई पुलिस
फिरोजपुर। पंजाब में फिरोजपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक किसान के खेत में पेड़ों की खुदाई के दौरान लोहे का बॉक्स निकला। उसे खोलने पर किसान दंग रह गया। बॉक्स में 245 कारतूस पैक थे। वह बॉक्स कहां से आया और किसका होगा, लोगों में यह जानने की उत्सुकता पैदा हो गई। सरपंच देखने पहुंचे और थाना तलवंडी भाई को भी सूचना दी गई।

किसान से पुलिस ने उस बॉक्स को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि, उक्त बॉक्स किसान जगजीत की जमीन से मिला है। उन्होंने कहा कि, बॉक्स में जंग लगा हुआ है। वह बड़े साइज के कारतूसों से ठसाठस भरा हुआ है। खोलने पर उससे 245 कारतूस मिले हैं। कारतूसों पर 99 आईके मार्का लगा है। ये कारतूस लंबे हैं, जो किसी बड़ी गन के हो सकते हैं।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा कि, कारतूसों का उक्त बॉक्स किसान के खेत में कहां से आया और यह कितना पुराना है..ये पता करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि, अभी इस मामले में अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिस किसान के खेत में यह बॉक्स मिला, उसकी सूचना मजदूरों ने किसान को दी थी। किसान ने बॉक्स को जमीन से बाहर निकालकर देखा बड़ी संख्या में कारतूस मिले।
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव माछी बुगर के जगजीत नामक किसान ने कहा कि, मेरे खेत में मिट्टी के पुराने टीले पर पेड़ काटते वक्त यह बॉक्स बरामद हुआ। पेड़ की जड़ जैसे ही उखाड़ी गई तो वहां मजदूरों को जमीन में दबा जंग लगा लोहे का बॉक्स नजर आया। उन्होंने मुझे बताया कि, यह बॉक्स मिला है आइए देखिए इसमें क्या है। अब लोहे के बॉक्स में मिले कारतूस की घटना पर लोग अचंभा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications