पंजाब: भाभी ने अपने यारों के साथ मिलकर करवाया ननद का बलात्कार, फिर हरियाणा में बेचा

फिरोजपुर। पंजाब में फिरोजपुर जिले के ममदोट स्थित एक गांव की युवती की जिंदगी उसकी भाभी ने ही नरक बना दी। भाभी ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिल ननद का रेप करवाया। और, हरियाणा में बेच दिया। इस मामले में अब पुलिस ने भाभी समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

Punjabs Ferozepur news, A Girl physically harassed and sold in Haryana

सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि, जिस युवती के साथ दुष्कर्म कर प्रताड़ित किया गया,वो ममदोट के अस्पताल में भर्ती है। उस पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी भाभी उनके घर आई हुई थी। भाभी ने कहा था कि, साथ चले तो नौकरी लगवा देगी। भरोसा करके वह 28 नवंबर 2021 को वह अपनी भाभी के साथ जलालाबाद की एक फैक्ट्री में पहुंची।

Punjabs Ferozepur news, A Girl physically harassed and sold in Haryana

भाभी के साथ एक शख्स मुख्तयार सिंह भी था। पीड़िता के मुताबिक, जलालाबाद में वे लोग उसको एक कमरे में ले गए और कुछ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद जब होश आया तो उसे पता चला कि कुलवंत सिंह और मुख्तियार सिंह नाम के लोगों ने हवस का शिकार का बनाया है। वह रोने लगी। चिल्लाने पर वे लोग उसे एक वाहन में फिरोजपुर ले गए और फिर वहां से हरियाणा ले गए। जहां उसको बेच दिया। किसी तरह फोन हाथ लगने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को आप-बीती सुनाई।

बलात्कार व प्रताड़ता से पीड़िता की हालत खराब हो गई थी। उसके माता-पिता 23 मार्च को किसी तरह उसे हरियाणा से छुड़वाकर लाए। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं पर, पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए। उसके बाद उसकी भाभी और कुलवंत सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी हजारा सिंह वाला तथा मुख्तियार सिंह पुत्र जोगा सिंह को नामजद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+