पंजाबः 100 करोड़ से ज्यादा की हिरोइन जब्त, सेवन करने से होती लाखों युवाओं की जिंदगी खराब

फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर में 22 किलो हिरोइन जब्त की गई है। हिरोइन के साथ 9 एमएम पिस्टल, पिस्टल मैग्जीन जब्त की गई। साथ ही 11 लाइव राउंड भी मिले हैं। इंटरनेशनल मार्केट में हिरोइन की कीमत 110 करोड़ जताई जा रही है। इस मामले में अभी पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है।

22 kg contraband suspected to be heroin seized from Firozpur

पंजाब में पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब में पाकिस्तान से हिरोइन को सप्लाई किया जाता है। हिरोइन जैसे नशीले पदार्थों से लाखों युवाओं की जिंदगी खराब हो चुकी है।

नॉर्थ इंडिया में इस समय स्मॉग का कहर है, जिसका फायदा उठाकर तस्कर गैर कानूनी पदार्थों को सप्लाई करते हैं। पिछले दिनों बी.एस.एफ. ने अमृतसर सैक्टर की बी.ओ.पी. बुर्ज से 2 किलो हिरोइन को जब्त किया था।

इसके बाद डी.आई.जी. जे.एस. ओबराय ने बयान जारी करके कहा था कि तस्कर स्मॉग की आड़़ ले रहे हैं, लेकिन बी.एस.एफ. भी पूरी तरह से तैयार है और तस्करों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+