आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे फिर खून से लाल, एक ही परिवार के 4 सहित 5 की मौत
आगरा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह एक भयानक हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौक हो गई, जिसमे से 4 लोग एक ही परिवार के थे। बताया जा रहा है कि टेम्पो ट्रैवलर सवार लोग सड़क किनारे खड़े थे और पीछे से टक्कर लगी।

उत्तर प्रदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया जिसमे एक टेंपो ट्रैवलर और ईको स्पोटर्स कार की भीषण टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले 5 लोगों में से टेंपो ट्रैवलर सवार 4 लोग एक ही परिवार के थे, जो गोरखपुर से एक शादी में शामिल होकर राजस्थान वापस लौट रहे थे। वहीं ईको स्पोटर्स कार सवार जिस महिला की मौत हुई है, वो दिल्ली की रहने वाली थी और वो भी आंबेडकर नगर से एक रिश्तेदार की शादी से वापस लौट रही थी।

शौच के लिए रोकी थी टेम्पो ट्रैवलर
बता दें ये खौफनाक दुर्घटना मंगलवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 48वें किलोमीटर पर हुई। जानकारी अनुसार आगरा की तरफ आ रही एक टेंपो ट्रैवलर सवार राजस्थान के सुजानगढ़ निवासी एक ही परिवार के लोग गोरखपुर में शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्होंने पेशाब जाने के लिए टेंपो ट्रेलवर रोड के साइड में रुकवाई थी। सभी लोग ट्रेंपो ट्रेवलर में बैठ गए और चलने ही वाले थे कि पीछे से ईको स्पोटर्स कार आई और टेेंपो ट्रेवलर में जबदरस्त टक्कर मार दी।
टेंपो ट्रेवलर का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, 5 की मौत
इस जबरदस्त टक्कर से टेंपो ट्रेवलर का पीछे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे टेंपो ट्रेवलर में बैठे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अयांग पुत्र प्रहलाद गुप्ता निवासी बाराड दिल्ली ईको अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंबेडकर नगर गया था। वहां से अपनी ईको स्पोटर्स गाडी से लौट रहा था। इस हादसे में अयांग की मां मिथलेश की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन वैष्णवी घायल है।

Recommended Video

मरने वालों और घायलों का विवरण
मरने वालों में बाबूलाल पुत्र मोहनलाल, नेमीचंद पुत्र जैसाराम, कैलाश पुत्र बाबूराम, राकेश पुत्र उलसचन्द की मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं, ईको स्पोटर्स कार में सवार मिथलेश गुप्ता पत्नी प्रहलाद गुप्ता निवासी अकबरपुर की भी मौत हो गई।
वहीं ट्रेंपो ट्रेवलर सवार नेहा पत्नी राकेश, बेबी पुत्री मोहनराम,राकेश पुत्र मोहनराम, विनोद पुत्र अर्जुनराम, परसराम पुत्र शिबुराम,ओमप्रकाश पुत्र गणेश घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications