फिरोजाबाद: पति को दूसरी शादी करने से रोकने पर पत्नी को मिली मौत की सजा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला के भाई ने हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरी महिला से शादी करना चाहता था। जबकि पत्नी उस शादी का विरोध कर रही थी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गय।

Husband murdered his wife in Firozabad

जानकारी के अनुसार, मामला फिरोजाबाद जिले के उत्तर कोतवाली के कैलाश नगर का है। यहां कैलाश नगर निवासी लोकेंद्र शर्मा की पत्नी कल्पना शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, घटना के बाद हत्यारोपी पति दो बेटों के साथ फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों ने महिला की सास से भी पूछताछ की।

वहीं विवाहिता के भाई ने बहनोई पर आरोप लगाते हुए बताया कि किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। वो पिछले कई वर्षों से मेरी बहन को जान से मारने का प्रयास कर रहा था। आज मौका पाकर अपने अन्य साथियों के साथ बहन को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। भाई का यह भी आरोप है कि इस घटना की साजिश में कईं लोग शामिल है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

सास से की पूछताछ, बोलीं में कमरे में थी
वहीं, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह एवं सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह ने कल्पना शर्मा की सास शकुंतला देवी से कई बार पूछताछ की। लेकिन शकुंतला शर्मा ने कहा कि कमरे में थी। बाहर आंगन में क्या हुआ उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+