Firozabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DCM से टकराकर खाई में गिरी स्लीपर बस, 6 लोगों की हुई मौत
लुधियाना से रायबरेली जा रही एक स्लीपर बस फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम से टकरा गई। इस दौरान बस नीचे गिर गई और छह लोगों की मौत हो गई।

firozabad news: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार अल सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस डीसीएम से टकराकर खाई में नीचे गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह दर्दनाक हादसा फिरोजाबाद जिले के नगला खंगार इलाके में हुआ है।
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया, आज सुबह 4:30 बजे एक स्लीपर बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। इस बस में करीब 45-50 लोग सवार थे, बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम से टकराकर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। तो वहीं, इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 21 लोग इस हादसे में घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में 14 महीने का बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications