वैक्सीनेशन का लाओ प्रमाण पत्र, वरना नहीं मिलेगी मई मही ने की सैलरी, फिरोजाबाद डीएम ने कहा

फिरोजाबाद, मई 30: कोविड संक्रमण की भयावहता के बीच प्रदेश और केंद्र सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। तो वहीं, योगी सरकार ने एक जून से वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू करने का प्लान तैयार किया है। उधर, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में कई सरकारी कर्मचारियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। तो वहीं, अब जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अनोखा फरमान जारी किया है, जिसके मुताबिक, कर्मचारियों को 3 दिन में टीकाकरण का प्रमाण पत्र जमा कराओ पड़ेगा। नहीं तो उनकी सैलरी नहीं मिलेगी।

Firozabad DM orders government employees submit corona vaccine certificate for salary

Recommended Video

    Corona Vaccine: Firozabad DM का फरमान, कोरोना टीका नहीं लगवाया तो नहीं मिलेगी सैलरी | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, फिरोजाबाद डीएम चंद्र विजय सिंह को यह सूचना मिली थी कि कई ऐसे विभाग हैं जिनमें कर्मचारियों ने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं कराया है, इसको लेकर डीएम ने एक आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को कहा, वैक्सीनेशन नहीं हुआ है तो सबसे पहले वैक्सीनेशन कराएं।' साथ ही उसका प्रमाण पत्र ट्रेजरी ऑफिस में जमा कराएं। अन्यथा किसी भी स्थिति में कर्मचारी का वेतन नहीं निकलेगा। हालांकि जिलाधिकारी के संबंध में कहना है कि वैक्सीनेशन बहुत लोगों ने नहीं करवाया है जिसको लेकर यह आदेश किया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉक्टर प्रभा शंकर ने एक पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया कि सभी कर्मचारी अपना कोविड प्रमाण पत्र 3 दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रस्तुत करें। इस पत्र के जारी होते ही सभी अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे है। कई कर्मचारियों ने वैक्सीन भी लगवा ली। जब इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि जिन कर्मचारियों ने वैक्सीनेशन नहीं कराया है उन्हें वेतन नहीं मिलेगा।

    गौरतलब है कि जिले में सैकड़ों की संख्या में सरकारी कर्मचारी हैं और बहुत सारे कर्मचारियों ने अपना वैक्सीनेशन नहीं कराया है। जिलाधिकारी को भी यह लगता है कि लोग लापरवाही कर रहे हैं। यदि सरकारी कर्मचारी ही वैक्सीनेशन नहीं कराएंगे तो आम लोगों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसी को लेकर अब वैक्सीनेशन कराने के लिए सरकारी कर्मचारियों में तेजी आ गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+