Firozabad chunav result: बीजेपी की कामिनी राठौर ने लहराया जीत का परचम, 26,961 वोटों से विजयी घोषित
बीजेपी की महापौर पद की प्रत्याशी कामिनी राठौर को कुल 1,01,416 वोट मिले। वहीं चुनाव में इन्होंने कुल 49.93 प्रतिशत वोटिंग में से 36.03 प्रतिशत हासिल किए और जीत दर्ज की।

यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत फिरोजाबाद में मेयर के साथ ही पार्षद पद की 70 वार्डों के लिए आज वोटों की गिनती हुई। फिरोजाबाद में महापौर बनाने की परम्परा की शुरुआत 2018 से हुई। इससे पहले यह नगर प्रमुख का पद कहलाता था। कभी सपा तो कभी भाजपा के प्रत्याशियों का इसपर बोलबाला रहा है। लेकिन इस बार फिरोजाबाद की मेयर सीट पर भाजपा की कामिनी राठौर ने 26,961 मतों से अपनी जीत दर्ज कर दी।

26,961 मतों से भाजपा की जीत
बता दें कि फिरोजाबाद में मेयर पद के लिए पहले चरण में यानी 4 मई को मतदान हुआ था। बीजेपी ने यहां नूतन का टिकट काटकर युवा चेहरा कामिनी राठौर को मैदान में उतारा था। वहीं आज यानी 13 मई को इस चुनाव की मतगणना की गई, जिसमे भाजपा की कामिनी राठौर ने 26,961 मतों से सीट अपने नाम कर ली है। कामिनी राठौड़ ने 36 राउंड में कुल सर्वाधिक 1,01,381 मत पाकर विजय प्राप्त की। वहीं सपा प्रत्याशी मशरूर फातिमा 74,420 वोट लेकर दुसरे स्थान पर रहीं।
Recommended Video

मतगणना के शुरू से ही बाजी कामिनी राठौर की थी
आपको बता दें कि शनिवार सुबह जैसे ही मतगणना के रुझान आना चालू हुए, भाजपा प्रत्याशी कामिनी राठौर ने 2,958 वोट के साथ बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी इस बढ़त को लगातार बरकरार रखा और पूरी मतगणना के दौरान एक बार भी नजदीकी प्रत्याशी इस बढ़त को कवर नहीं कर पाए। 8वे राउंड तक कामिनी राठौर 25,888 वोट के साथ 10,817 मतों से आगे थी और 16वां राउंड पूरा होने तक वे 53,451 मतों के साथ 16,994 वोट से आगे हो गई थी। अंत में 31वे राउंड की समाप्ति पर उन्होंने 26,961 मतों से सीट अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications