फिरोजाबाद: दिनदहाड़े बाजार में सर्राफा व्यापारी को किया आग के हवाले, वारदात को अंजाम देकर मौसेरा भाई फरार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर योगी सरकार विपक्षियों के निशाने पर है। इन सबके बीच प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। बाजार में सर्राफा व्यापारी को एक शख्स ने आग में झोंक दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित सर्राफा व्यापारी का मौसेरा भाई है। मंगलवार की दोपहर में हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें व्यापारी बाजार में धू-धूकर जल रहा है और कुछ लोग आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना में गंभीर रूप से झुलसे व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Cousin set fire businessman in market

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में दिनदहाड़े यह घटना हुई है। 40 वर्षीय सर्राफा व्यापारी राकेश वर्मा दुकान पर काम कर रहा था कि तभी मौसेरे भाई रॉबिन ने आकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी। वारदात को अंजाम देकर रॉबिन फरार हो गया। इधर जिंदा जल रहा राकेश दुकान से भागा तो अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग हिम्मत कर राकेश के कपड़ों में लगी आग को बुझाने लगे। जब तक आग बुझी राकेश गंभीर रूप से झुलस गया। राकेश को लोगों ने ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। एसपी देहात राजेश कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे।

जिला अस्पताल पहुंचे एसपी देहात राजेश कुमार ने घायल राकेश और परिजनों से बात की। राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने आगरा रेफर कर दिया है। इस घटना के बारे में एसपी देहात ने बताया है कि पीड़ित राकेश वर्मा के मौसेरे भाई ने उसे आग के हवाले कर दिया। निजी रंजिश की वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बना दी गई हैं। परिजनों के मुताबिक, रॉबिन की बीवी ने कुछ दिन पहले ही खुदकुशी कर ली थी। रॉबिन यह मानने लगा कि राकेश की वजह से ही उसकी बीवी ने जान दी है। इसी रंजिश के तहत रॉबिन ने ऐसा किया है। पुलिस आरोपित रॉबिन की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+