UP: पति था नीद में, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया यह काम, थाने पहुंचा मामला

फिरोजाबाद में एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी । पुलिस ने जब खोजबीन शुरु की तो वह डर कर वापस घर आ गयी।

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो रिश्तों को शर्मसार करने वाला है। यहां नई नवेली दुल्हन पति को सोता छोड़ नगदी व जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो जाती है। पुलिस जब कार्रवाई करती है तो उस डर से वह एक सप्ताह बाद फिर लौट आती है।

जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद में एक युवक की धूमधाम से शादी होती है। बहू के आने से परिवार में खुशी रहती है। लेकिन दो माह बाद ही परिवार की खुशी पर ग्रहण लगा जाता है। नई नवेली दुल्हन पति को सोता छोड़ रात में फरार हो जाती है। सुबह जब पति उठता है और उसे ढूढ़ता हैं तो उसका कही पता नहीं होता। परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी देता है। सभी खोजते हैं लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

firozabad

परिजनों ने लड़की के मायके फोन किया तो पता चला कि वह वह अजय कुमार निवासी अहमद नगर थाना सिविल लाइंस रामपुर के साथ गई है। इनके खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ। जब पुलिस ने छानबीन शुरु की तो महिला और उसका प्रेमी डर गये। महिला इस डर से खुद दोबारा वापस लौट आई ।

औरैया के थाना फंफूद अंतर्गत एक गांव निवासी हाल निवासी टूंडला के एक युवक की शादी 31 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी टूंडला स्थित मकान पर परिवार के साथ रह रही थी। 31 मई की मध्यरात्रि डेढ़ बजे करीब पति को सोता छोड़कर उसकी पत्नी घर का दरवाजा खोलकर गायब हो गई थी। वह घर से साढ़े तीन लाख की नकदी और छह लाख रुपए के आभूषण साथ ले गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+