World Red Cross Day 2020: आज है 'वर्ल्ड रेड क्रॉस डे', IFRC ने शेयर किया दिल छू लेने वाला Video

नई दिल्ली। आज है विश्व रेडक्रास दिवस, ये दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है, यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, बता दें कि रेड क्रास एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा में है, इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रास और कई नेशनल सोसायटी इसका संचालन करती है।

 रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना जीन हेनरी ड्यूनैंट ने की थी

रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना जीन हेनरी ड्यूनैंट ने की थी

प्रथम विश्व युद्ध के बाद सैनिकों की लाशों के साथ किए गए अमानवीय बर्तावों को देखते हुए एक ऐसी संस्‍था की जरूरत महसूस की गई थी जो ऐसी स्थिति में बिना भेदभाव के काम कर सके और रोगियों-घायलों और मृतकों के शवों के साथ मानवता का धर्म निभाए इसलिए जीन हेनरी ड्यूनैंट ने रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना की थी।

 जिनेवा कन्वेंशन का भी हिस्सा था भारत

जिनेवा कन्वेंशन का भी हिस्सा था भारत

भारत में 'द इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी' की स्थापना सन 1920 में की गई और पूरी दुनिया की तरह भारत में भी रेड क्रॉस का चिन्ह मानवीय सेवा के एक प्रतीक के तौर पर जाना जाता है, भारत 1949 के उस जिनेवा कन्वेंशन का भी हिस्सा रहा जिसमें रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट के चिन्ह को सेना के मेडिकल सर्विस में इस्तेमाल करने की घोषणा की गई थी, इंडिया ने साल 1950 में जिनेवा कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए थे और भारतीय संसद ने जिनेवा कन्वेंशन एक्ट ऑफ 1960 में पास किया था।

रेड क्रास डे के ये प्रमुख सिद्धांत हैं

  • निष्पक्षता
  • मानवता
  • स्वतंत्रता
  • तटस्थता
  • एकता
  • स्वैच्छिक
  • सार्वभौमिकता
आज और हर दिन तालियां बजाएं

आज और हर दिन तालियां बजाएं

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज ने ट्वीट के जरिए कहा कि दुनिया भर के कुछ देशों में पहले से ही वर्ल्ड रेड क्रॉस रेड क्रीसेंट डे है , COVID -19 से लड़ने वाले दुनिया भर के वॉलिंटियर्स और कर्मचारियों के लिए आज और हर दिन उनके लिए तालियां बजाएं, उन्होंने ने 2 मिनट 36 सेकेंड की लंबी वीडियो क्लिप भी शेयर की है, जिसमें दुनिया भर में लोग उन कर्मचारियों और वॉलिंटियर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए देख सकते हैं, जो फ्रंटलाइन पर COVID-19 की वैश्विक महामारी से लड़ रहे हैं।

रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य 24 घंटे लोगों की सेवा में जुटे होंगे

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में लोगों को जागरूक करने और मदद पहुंचाने की जरूरत है। ऐसे में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य 24 घंटे तैनात होकर सेवा और जागरूक करने का फर्ज निभा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+