World Post Day: डाकिया डाक लाया...डाकिया डाक... जानिए कुछ दिलचस्प बातें...

आज विश्वडाक दिवस है, साइकिल पर खाकी कपड़े पहने और हाथों पर झोला टांगे जब भी डाकिया घरों के पास से गुजरता था तो हर किसी की आंखें उम्मीदों से मुस्कुरा उठती थीं।

नई दिल्ली। आज विश्वडाक दिवस है, साइकिल पर खाकी कपड़े पहने और हाथों पर झोला टांगे जब भी डाकिया घरों के पास से गुजरता था तो हर किसी की आंखें उम्मीदों से मुस्कुरा उठती थीं। बूढ़ी आंखों में बेटे के आने की खबर , तो नन्हें कदमों को पिता के आने की आहट तो वहीं दूर ससुराल में बैठी बेटी को मायके की खबर के लिए दिल में बेचैनी हो उठती थी और बस दिल-दिमाग में एक ही बात दौड़ती थी कि डाकिया बाबू मेरे लिए खत लेकर आए हैं।

डाकिए का इंतजार

वक्त बदल गया है, whatsapp और facebook ने लोगों की दूरियां कम कर दी हैं लेकिन शायद वो इंतजार अभी भी लोग नही भूले हैं जो कभी डाकिया के लिए किया करते थे, आज भी छोटे कस्बों और गांवों में बड़ी शिद्दत से डाकिए का इंतजार होता है। पोस्ट ऑफिस आज भी बहुतों के लिए बहुत कुछ है।

चलिए विश्व डाक दिवस पर जानते है...कुछ खास बातें...

1 अक्टूबर, 1854

1 अक्टूबर, 1854

  • भारत में एक विभाग के रूप में इसकी स्थापना 1 अक्टूबर, 1854 को हुई।
  • भारतीय डाक विभाग 9 से 14 अक्टूबर के बीच विश्व डाक सप्ताह मनाता है।
  • वर्ष 1766 में भारत में पहली बार डाक व्यवस्था का प्रारंभ हुआ,वारेन हेस्टिंग्स में कोलकाता में प्रथम डाकघर वर्ष 1774 को स्थापित किया।
  • डाक टिकट

    डाक टिकट

    • भारत में सन 1852 में प्रथम बार चिट्ठी पर डाक टिकट लगाने की शुरुआत हुई तथा महारानी विक्टोरिया के चित्र वाला डाक टिकट 1 अक्टूबर सन 1854 को जारी किया गया ।
    • भारत में अब तक का सबसे बड़ा डाक टिकट पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर 20 अगस्त सन 1991 को जारी किया गया था।
    • अमेरिकी डाक विभाग

      अमेरिकी डाक विभाग

      • ब्रिटेन में डाक विभाग की स्थापना वर्ष 1516 में हुई थी ब्रिटेन में इसे रॉयल मेल के नाम से जाना जाता है जिसका मुख्यालय इंग्लैंड में बनाया गया है।
      • अमेरिकी डाक विभाग को यूएस मेल के नाम से जाना जाता है जिसकी स्थापना वर्ष 1775 में हुई थी।
      • डूटस्चे पोस्ट

        डूटस्चे पोस्ट

        • फ्रांस के डाक विभाग को ला पोस्ट ए के नाम से जाना जाता है वर्ष 1576 में स्थापित डाक विभाग का मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में है।
        • डूटस्चे पोस्ट के नाम से जानी जाने वाली जर्मन डाक विभाग का हेड क्वार्टर बॉन में बना हुआ है।
        • पाकिस्तान पोस्ट

          पाकिस्तान पोस्ट

          • दक्षिणी एशियाई देशों में स्थित के डाक विभाग का नाम श्रीलंका पोस्ट है वर्ष 1882 में बने इस डाक विभाग का मुख्यालय श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में है इसी तरह पाकिस्तान में स्थित डाक विभाग जिसे वर्ष 1947 में प्रारंभ किया गया था
          • इसे पाकिस्तान पोस्ट कहा जाता है एवं इसका मुख्यालय इस्लामाबाद में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+