Women MPs and CMs: भारत की वे महिला सांसद जो बाद में बनी मुख्यमंत्री!
Women MPs and CMs: भारत के अलग अलग राज्यों में आजादी के बाद से लेकर अब तक कुल 16 महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। लेकिन इन 16 महिला मुख्यमंत्रियों में से 11 मुख्यमंत्री, पद संभालने से पहले संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले चुकी थीं।
आज हम ऐसी ही महिला मुख्यमंत्रियों की सूची पर नजर डालेंगे, जो पहले थी सांसद लेकिन बाद में चुनी गई मुख्यमंत्री।

मेहबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की वर्तमान अध्यक्ष हैं। वे अपने पिता, मुफ्ती मोहम्मद सईद की मृत्यु के बाद जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री बनी और 4 अप्रैल 2016 से 19 जून 2018 तक पद पर रही। जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले मुफ्ती पहली बार 2004 से 2009 तक और फिर 2014 से लेकर 2016 तक दूसरी बार लोकसभा सांसद चुनी गई थी। मुफ्ती अनंतनाग संसदीय क्षेत्र से सांसद थी।
आनंदीबेन पटेल
आनंदी पटेल भी एक ऐसी मुख्यमंत्री चुनी गई थी, जो पहले भारतीय संसद की सदस्य थी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मई 2014 से अगस्त 2016 के बीच गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पटेल पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उन्हें 1994 से 1998 के बीच भाजपा द्वारा गुजरात से राज्यसभा सदस्य भी चुना गया था। पटेल ने राजनीति में कदम 1987 में रखा, जब उन्हें भाजपा द्वारा गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया था।
ममता बनर्जी
ममता बनर्जी वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, लेकिन इससे पहले वह सांसद रह चुकी हैं। ममता 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत है। पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले ममता 1991 से 2011 तक कोलकाता दक्षिण और जादवपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। सांसद रहते हुए ममता पीवी नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेई और मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी थीं, जिसमें उन्होंने रेल मंत्री, कोयला मंत्री, खनन मंत्री, मानव संसाधन मंत्री का पद संभाला।
वसुंधरा राजे सिंधिया
वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राजस्थान विधानसभा की सदस्य हैं। उन्होंने 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक दो कार्यकालों के लिए भाजपा सरकार में राजस्थान की मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। 2003 में वसुंधरा को राजस्थान का मुख्यमंत्री चुना गया था, लेकिन उससे पहले वह 1989 से 2003 तक झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद थी। सांसद रहते हुए वसुंधरा को वाजपेई सरकार में विदेश राज्य मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रालयों में मंत्री बनाया गया था।
उमा भारती
उमा भारती मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उमा को भाजपा द्वारा दिसंबर 2003 से अगस्त 2004 तक मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन उससे पहले वह 1989 से 2004 तक लोकसभा सांसद रही। सांसद रहते हुए 2002 से 2003 के बीच उमा को कई केंद्रीय मंत्रालय सौंपे गए, जिसमें कोयला मंत्रालय, खनन मंत्रालय और खेल एवं युवा मंत्रालय शामिल था। उमा ने एक बार फिर से 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट से झांसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और वह विजय रही। अपने इस संसदीय कार्यकाल में उमा को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय सौंपा गया था।
शीला दीक्षित
शीला दीक्षित एक प्रमुख कांग्रेस नेता थीं, जिन्होंने 1998 से 2013 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री और 2014 में केरल की राज्यपाल के रूप में काम किया था। दीक्षित 1984 से 1989 तक कांग्रेस पार्टी के टिकट पर कन्नौज संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य चुनी गई थी। लोकसभा के इस कार्यकाल में दीक्षित को राजीव गांधी की सरकार में संसदीय कार्य मंत्री भी बनाया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से दीक्षित ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वहां पर वो भाजपा के मनोज तिवारी से हार गई।
सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज ने 2014 से 2019 तक पहली नरेंद्र मोदी सरकार में भारत के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। स्वराज दिल्ली की पांचवी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, अक्टूबर 1998 से दिसंबर 1998 के बीच। वह इस दौरान दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी थी। स्वराज को इससे पहले भी 1990 से 1996 के बीच भाजपा द्वारा हरियाणा से राज्यसभा सांसद चुना गया था। 1998 में मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद, सुषमा 2009 से 2019 तक लोकसभा सांसद और 2000 से 2009 तक राज्यसभा सांसद रही थी।
मायावती
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को तीन बार राज्यसभा और चार बार लोकसभा का सदस्य चुना जा चुका है। मायावती पहली बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री जून 1995 में बनी थी, लेकिन वो उससे पहले 1989 से 1991 तक बिजनौर से लोकसभा सांसद और 1994 से 1996 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद रही थी। इसके बाद मायावती 1998 से 2004 तक अकबरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद चुनी गई थी और उसके तुरंत बाद वह 2004 से 2007 के बीच राज्यसभा सांसद चुनी गई थी। इसके बाद 2012 से 2017 के बीच मायावती को दोबारा राज्यसभा सांसद चुना गया था।
जयललिता
जयललिता एक प्रमुख भारतीय अभिनेत्री और राजनेता थी, जिन्होंने कई बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था। जयललिता 1991 से 2016 के बीच लगभग 14 साल मुख्यमंत्री बनी रही। 1991 में मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले, 1984 से 1989 के बीच जयललिता को तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद चुना गया था। बता दें कि जयललिता ने 1982 में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पार्टी में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा था।
नंदिनी सत्पथी
नंदिनी सत्पथी ओडिशा की पहली महिला मुख्यमंत्री थी, और उन्होंने 1972 से 1976 तक ओडिशा की मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। मुख्यमंत्री बनाए जाने से पहले नंदिनी को कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए चुना गया था, जहां पर उन्होंने दो कार्यकाल तक सेवा की। 1966 में जब इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री बनी, तब सत्पथी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की बागडोर दी गई, क्योंकि नंदिनी, इंदिरा गांधी की बहुत खास थीं।
सुचेता कृपलानी
सुचेता कृपलानी एक प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थी, जिन्होंने 1963 से 1967 तक उत्तर प्रदेश सरकार का नेतृत्व किया था और देश के किसी भी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले, सुचेता 1952 से 1961 तक नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा करने के बाद सुचेता को गोंडा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य चुना गया था।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications